Headlines

Ambedkar Jayanti 2026 Quotes: बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के 10 विचार, जो आज भी समाज को देते हैं दिशा


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • बाबासाहेब अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था।
  • उन्होंने सामाजिक भेदभाव मिटाने, समानता व मानवाधिकारों हेतु संघर्ष किया।
  • उनकी शिक्षा, संगठन व संघर्ष की राह आज भी प्रासंगिक।
  • प्रस्तुत हैं बाबासाहेब के जीवन बदलने वाले अनमोल विचार।

Ambedkar Jayanti 2026 Quotes: हर साल 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के रूप में मनाया जाता है. यह दिन डॉ. भीमराव अंबेडकर को समर्पित है, जिन्हें भारत के महान समाज सुधारक, न्यायविद और संविधान निर्माता के रूप में जाना जाता है.

भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्यप्रदेश के महु में हुआ था. उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक भेदभाव को दूर करने, दलित समुदाय के खिलाफ भेदभाव से लड़ने के लिए समर्पित कर दिया. साथ ही देश में समानता, शिक्षा और मानवाधिकारों के लिए उन्होंने कई प्रयास किए. 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के दिन बाबा साहब के संघर्ष और संवैधानिक मूल्यों का याद किया जाता है, जिसके जरिए समाज और आधुनिक भारत को नई दिशा मिली.

“शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो”

दलित परिवार में जन्म लेने के कारण उन्होंने जीवनभर जातिवाद, भेदभाव और असमानता का सामना किया. लेकिन आगे चलकर बाबा साहब के इसके खिलाफ आवाज उठाई और समाज को नई दिशा दी. बाबा साहब ने हिंसा या अहिंसा का मार्ग नहीं अपनाया, बल्कि अपने कलम और शिक्षा को जीवन का ढाल बनाकर समाज में परिवर्तन लाए.

बाबा साहब अंबेडकर का एक ही मूलमंत्र था- “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो”. वे हमेशा कहते थे- ‘खुद को शिक्षित करो, क्योंकि शिक्षा ही प्रगति की रीढ़ है.’ ‘मैं मूर्तियों में नहीं किताबों में हूं. मुझे पूजने नहीं, पढ़ने की जरूरत है.’ बाबा साहब के विचारों में शिक्षा और ज्ञान का महत्व समाहित है. इसलिए आज भी उनके विचार समाज को नई दिशा देते हैं.

बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर देखिए उनके 10 अनमोल विचार, जो हर किसी को जरूर जानना चाहिए. ये विचार आपको जीवन में नई दिशा दिखाएंगे और सफलता की ओर ले जाएंगे. इसलिए इन्हें अपने जीवन का मूलमंत्र बना लें और अपने प्रियजनों व परिजनों को भी भेजें.

भीमराव अंबेडकर के 10 विचार (Dr BR Ambedkar Birth Anniversary Quotes, Images, Messages, Status)

  • ‘सफलता कभी पक्की नहीं होती है और असफलता भी अंतिम नहीं होती है. इसलिए अपनी कोशिश तब तक जारी रखो जब तक आपकी जीत इतिहास ना बन जाए.’
  • ‘मंदिर जाने वाले लोगों की लंबी कतारें जिस दिन पुस्तकालय की ओर बढ़ेगी, उस दिन देश को महाशक्ति बनने से कोई रोक नही सकता.’
  • ‘अगर आप में गलत को गलत कहने की क्षमता नही है, तो आपकी प्रतिभा व्यर्थ है. शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो.’
  • ‘लोकतंत्र केवल सरकार का एक रूप नहीं, यह मुख्य रूप से संयुक्त संचारित अनुभव का एक तरीका है.’
  • ‘मैं किसी समुदाय की प्रगति का आकलन इस आधार पर करता हूँ कि महिलाओं ने कितनी प्रगति हासिल की है.’
  • ‘मनुष्य का अंतिम लक्ष्य ज्ञान का विकास होना चाहिए.’
  • ‘जीवन लंबा होने के बजाय महान होना चाहिए.’
  • ‘मैं उस धर्म को नहीं मानता जो मनुष्य को मनुष्य से अलग करता हो.’
  • ‘जो लोग अपने इतिहास को भूल जाते हैं, वे कभी नया इतिहास नहीं बना सकते.’
  • ‘तुम्हारे पैरों में जूते भले ना हों, हाथों में किताब जरूर होनी चाहिए.’

अंबेडकर जयंती 2026 शुभकामना (Ambedkar Jayanti 2026 Wishes)

न्याय, समानता और प्रगति- ये आदर्श हमारे भविष्य को आकार देते हैं. अंबेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं.

डॉ. बी.आर. अंबेडकर की विरासत एक मार्गदर्शक प्रकाश है. आइए ज्ञान और सशक्तिकरण के मार्ग पर चलें. अंबेडकर जयंती 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं.

आज का दिन उस महान व्यक्तित्व को याद करने का दिन है, जिसने हमें बेहतर भविष्य के सपने देखने की शक्ति दी. अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं.

ये भी पढ़ें: Solar New Year 2026: सूर्य के मेष राशि में आते ही शुरू होगा नए ऊर्जा का दौर, शुभता के लिए करें ये काम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Portal BWD creative buttons elementor addon BWD Flip Box addon for elementor BWD Map Masking addon for elementor BWD Pricing Table addon for elementor BWD Social Icon addon for elementor BWL Advanced FAQ Manager BWL Poll Manager BXSCO – Business Multipurpose Elementor Template Kit Bygge – Construction Theme Byra – Creative Agency & Modern Portfolio Elementor Template Kit