Dakshineswar Railway Station Accident: पश्चिम बंगाल के दक्षिणेश्वर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. स्टेशन की डाउन लाइन पर लगा ओवरहेड इक्विपमेंट यानी OHE का बिजली का तार अचानक टूट गया. तार टूटते ही वहां मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. इस घटना के दौरान प्लेटफॉर्म पर ट्रेन खड़ी थी और बड़ी संख्या में लोग वहां मौजूद थे. तार टूटने से तेज आवाज के साथ चिंगारियां भी निकलने लगीं, जिससे यात्री डर गए और इधर उधर-भागने लगे.
वीडियो में क्या दिख रहा है
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन के पास बड़ी भीड़ है, तभी अचानक ऊपर लगे बिजली के तार से चिंगारी निकलने लगती है और तेज आवाज सुनाई देने लगी. यह देखकर वहां मौजूद यात्री घबराकर इधर-उधर भागने लगते हैं. डराने वाली बात यह है कि जिस समय यह हादसा हुआ, ट्रेन के अंदर भी कई यात्री मौजूद थे. ऐसे में पूरे स्टेशन पर कुछ पल के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और टूटे हुए ओवरहेड तार को ठीक करने का काम शुरू किया.
ओएचई (OHE) वायर में हुई दुर्घटना के बाद दक्षिणेश्वर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। अचानक हुए घटनाक्रम से लोग घबरा गए और स्टेशन पर कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। pic.twitter.com/rDwsGgjHtT
— The Nalanda Index (@Nalanda_index) July 30, 2026
यह भी पढ़ेंः Snow Leopard Viral Video: हिम तेंदुए ने किया भैंसे का शिकार, पहाड़ से भरभराकर गिरे- वीडियो वायरल
लोगों ने किए कमेंट्स
यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं. कई यूजर्स ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि इस तरह की घटनाएं बार-बार क्यों हो रही हैं. कुछ लोगों ने राहत जताई और कहा कि समय रहते कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित जगह पर पहुंच गए. वहीं, कुछ यूजर्स ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि पुराने और कमजोर ओवरहेड तारों की समय-समय पर जांच होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.
यह भी पढ़ेंः Tamil Nadu Scam Viral Story: एक कॉल आया और तीन महिलाओं ने मुंडवा लिया सिर… बाद में बड़ा खुलासा
