Headlines

बिहार में किन्नर समाज का ऐलान, बनेगा नरेंद्र मोदी का मंदिर


बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर बनाया जाएगा. बिहार राज्य ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड की पहली बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर पटना में बनाने का प्रस्ताव लाया गया है, उनको भगवान बताया गया. बिहार राज्य ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड के सदस्य राजन सिंह ने प्रस्ताव रखा. प्रस्ताव पारित भी कर दिया गया है. इसके बाद एक मंच से बोर्ड के एक सदस्य ने कहा कि बरसों से जो अधिकार सम्मान नहीं मिला वो पीएम मोदी के कारण मिला है इसलिए उनका मंदिर बनाया जाएगा. 

राजन सिंह ने कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय को सम्मान और अधिकार दिलाने में मोदी सरकार की भूमिका रही है. बिहार में ट्रांसजेंडर समुदाय का अपना कोई मंदिर नहीं है. ऐसे में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित मंदिर बनाने का सुझाव दिया है. इसके लिए प्रस्ताव भी पारित किया जा चुका है.

बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान

पटना में बनेगा मंदिर

जानकारी के मुताबिक पटना में यह मंदिर बनाया जाएगा. बोर्ड के एक सदस्य ने कहा, “कसम भगवान राम की खाते हैं भगवान नरेंद्र मोदी का मंदिर बनाएंगे, पटना में ही बनाएंगे, भगवान श्री राम के उत्तराधिकारी हैं भगवान नरेंद्र मोदी. मंदिर बनने पर सबसे पहली पूजा सीएम सम्राट करेंगे.” इसको लेकर सोशल मीडिया पर अगल-अलग प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं. 

बता दें यह बोर्ड राज्य सरकार के समाज कल्याण विभाग के तहत काम करता है. ‘ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019’ लागू होने के बाद बिहार राज्य ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की पहली बैठक यह थी. यह बैठक बुधवार (29 जुलाई) को पटना में आयोजित की गई थी. 

गौर हो कि बिहार सरकार ने पिछले साल अगस्त में ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों की रक्षा करने और उनके सामाजिक विकास व सशक्तिकरण के लिए कदम उठाने के मकसद से यह कल्याण बोर्ड बनाया था. इस कानून ने ट्रांसजेंडर समुदाय को राज्य सचिवालय में संस्थागत प्रतिनिधित्व दिया है.

RJD सांसद मनोज झा बोले, ‘Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *