Headlines

New Train Rules: तत्काल टिकट से लगेज तक, आज 1 अगस्त से रेलवे के नए नियम लागू


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • अतिरिक्त सामान की ऑनलाइन बुकिंग अब शुरू, 1.5 गुना शुल्क।

Indian Railways Counter Ticket Booking: हर महीने की शुरुआत कुछ न कुछ बदलाव जरूर लेकर आती है. ऐसे में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को रेलवे से जुड़े नियमों की जानकारी होनी चाहिए. 1 अगस्त यानी आज से पश्चिम मध्य रेलवे के रिजर्वेशन काउंटरों पर तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नया टोकन सिस्टम लागू करने जा रहा है. इसके अलावा 31 जुलाई 2026 से रेलवे ने एक्स्ट्रा लगेज की ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी है. अगर आप भी रेलवे टिकट काउंटर से तत्काल टिकट खरीदते हैं या फिर लगेज से जुड़ी जानकारी के बारे में जानना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की है.  

आज से बदले रेलवे ने नियम

रेलवे ने आज से रिजर्वेशन काउंटरों पर नया टोकन सिस्टम लागू करने का फैसला किया है. इस फैसले के पीछे का मकसद यही है कि काउंटर पर टिकट लेने आए यात्रियों को भीड़-भाड़ और लंबी लाइनों का सामना न करना पड़े. नए सिस्टम के बाद से अब यात्रियों को टिकट आसानी से उपलब्ध कराई जा सकेगी.

वंदे भारत ट्रेन ने बचाई जान, देश में पहली बार रेल से अस्पताल पहुंचा लाइव हार्ट

यात्रियों को अलग-अलग केटेगिरी में बांटा गया

रेलवे ने अब यात्रियों को अलग-अलग केटेगिरी में बांटा है. यानी अब जो लोग अपने लिए और अपने परिवार के सदस्यों के लिए टिकट बुक कराएंगे, उनको केटेगिरी A में रखा जाएगा. इसके अलावा बाकी यात्रियों को अलग केटेगिरी में रखा गया है. काउंटर खुलते ही सबसे पहले केटेगिरी A वालों की टिकट बुक की जाएगी. ध्यान रखें, अब जिस यात्री के नाम पर टोकन जारी किया जाएगा, वही इस्तेमाल कर सकता है. इसके साथ ही टिकट बुकिंग के दौरान आधार कार्ड या पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य है. इसे अपने साथ ले जाना न भूलें.

टोकन मिलने का समय जानें

  • नए नियम के तहत अब तत्काल स्पीलर और नॉन एसी टिकट के लिए अब सुबह 9 से 9:30 बजे तक टोकन दिया जाएगा. नॉन एसी और स्लीपर तत्काल टिकट के लिए सिर्फ 15 टोकन जारी किए जाएंगे.
  • वहीं तत्काल AC टिकट बुक करने के लिए यात्रियों को 8:30 बजे स 9 बजे के बीच टोकन मिलेगा.  हालांकि, एसी तत्काल टिकट के लिए केवल 10 टोकन ही दिए जाएंगे.

अब ऑनलाइन बुक करें लगेज

रेलवे ने 31 जुलाई 2026 से एक्स्ट्रा लगेज की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा भी शुरू कर दी है. नई सुविधा के तहत अब यात्रियों को स्टेशन पर लाइन में लगकर एक्स्ट्रा लगेज बुक करने के लिए नहीं लगना पड़ेगा. 

एक्सपायर्ड ड्राइविंग लाइसेंस है तो बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? कोर्ट ने बताया

कितना सामान ट्रेन में मुफ्त ले जाने की है परमिशन 

  • फर्स्ट एसी वालों के लिए 70 किलोग्राम
  • सेकेंड एसी वालों के लिए 50 किलोग्राम
  • स्लीपर और थर्ड एसी वालों के लिए 40 किलोग्राम
  • जनरल वालों के लिए 35 किलोग्राम

इससे ज्यादा सामान होने पर करें ये काम

अगर सामान इससे ज्यादा है तो आपको ऑनलाइन बुकिंग करवानी पड़ेगी. इसके लिए पहले यात्रियों को ट्रेन रवाना होने से पहले रेलवे स्टेशन के पार्सल ऑफिस जाकर अलग से बुकिंग करवानी पड़ती थी, जिसमें मेहनत और समय दोनों लगता था. लेकिन अब रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन लगेज बुकिंग की सुविधा दी है. इसके लिए सामान्य लगेज चार्ड का 1.5 गुना शुल्क देना होगा. लेकिन एक बात का ध्यान रखें, ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा फिलहाल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों के लिए ही है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *