Headlines

Aaj ka Tula Rashifal 1 August 2026:


Aaj Ka Tula Rashifal 1 August 2026: आज का राशिफल पढ़ने से पहले दिन का पंचांग जानना शुभ माना जाता है, क्योंकि तिथि, नक्षत्र, योग और ग्रहों की स्थिति का दैनिक जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है. आज श्रावण कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि रात्रि 11:08 बजे तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि प्रारंभ होगी. शतभिषा नक्षत्र रात्रि 8:45 बजे तक रहेगा, फिर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव शुरू होगा. 

वाशि योग, आनंदादि योग, सुनफा योग और शोभन योग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं. साथ ही मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि के जातकों को भद्र योग का लाभ मिल सकता है. चंद्रमा कुंभ राशि में रहेंगे तथा चंद्रमा-राहु के ग्रहण दोष का प्रभाव भी रहेगा. आइए, पंचांग के प्रमुख समय और शुभ संकेतों के साथ जानते हैं.

आज का शुभ समय

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:15 बजे से 1:30 बजे तक
लाभ-अमृत चौघड़िया: दोपहर 2:30 बजे से 3:30 बजे तक
राहुकाल: सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक
शुभ दिशा: पूर्व दिशा

बिजनेस राशिफल

तुला राशि के व्यापारियों के लिए 1 अगस्त का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा. चंद्रमा पंचम भाव में होने से नई सोच और रचनात्मक योजनाओं का लाभ मिलेगा. यदि आप अपने कारोबार को नई तकनीक, डिजिटल प्लेटफॉर्म या ऑनलाइन माध्यम से आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं, तो यह फैसला भविष्य में अच्छा मुनाफा दिला सकता है.

व्यापार सामान्य रूप से लाभदायक रहेगा. ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नए ऑफर, स्कीम या मार्केटिंग रणनीति अपनाना फायदेमंद साबित होगा. बीच-बीच में कुछ छोटी चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आपकी सूझबूझ और व्यवस्थित कार्यशैली से सभी काम आसानी से पूरे होते जाएंगे.

जॉब और करियर राशिफल

नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. भाग्य का साथ मिलने से कार्यस्थल पर कई रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें और हर काम को धैर्य व समझदारी से पूरा करें.

ऑफिस में दूसरों की समस्याओं को सुलझाने के चक्कर में अपनी जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें. जरूरत पड़ने पर अपनी प्राथमिकताओं को महत्व देना भी आवश्यक होगा. संतुलित दृष्टिकोण अपनाने से करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं.

फाइनेंस राशिफल

आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी. व्यापार से आय बनी रहेगी और भविष्य के लिए नई योजनाएं बनाने का अवसर मिलेगा. फिलहाल बड़े जोखिम लेने के बजाय योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा.

लव और फैमिली राशिफल

पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा. परिवार के साथ किसी धार्मिक या आध्यात्मिक स्थल की यात्रा की योजना बन सकती है, जिससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. जीवनसाथी और परिवार के साथ बिताया गया समय मानसिक शांति देगा.

हेल्थ राशिफल

स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. व्यस्त दिनचर्या के बीच पर्याप्त आराम करें और मानसिक तनाव से बचने के लिए योग या ध्यान को दिनचर्या में शामिल करें.

शिक्षा और स्टूडेंट राशिफल

विद्यार्थियों और कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा. कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन निरंतर अभ्यास और धैर्य से अच्छे परिणाम मिलेंगे. अपनी प्रतिभा को निखारने पर ध्यान दें.

भाग्यशाली रंग और अंक

भाग्यशाली रंग: पिंक (गुलाबी)
भाग्यशाली अंक: 2
अशुभ अंक: 4

उपाय

आज मां लक्ष्मी को गुलाबी पुष्प अर्पित करें और “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का 108 बार जप करें. इसके बाद किसी जरूरतमंद को गुलाबी वस्त्र, मिश्री या दूध से बनी मिठाई का दान करें. यह उपाय व्यापार में वृद्धि, आर्थिक समृद्धि, पारिवारिक सुख और मानसिक शांति के लिए शुभ माना जाता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *