मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड इलाके में होने वाले अपने शो रद्द कर दिए हैं. कुणाल ने हिंदू संगठनों के भारी विरोध को देखते हुए बेंगलुरु में अपने शो रद्द करने का फैसला लिया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुणाल कामरा खुद रविवार को व्हाइटफील्ड पुलिस स्टेशन पहुंचे थे. वहां उन्होंने पुलिस को जानकारी दी कि माहौल को देखते हुए उन्होंने अपने तय शोज को न करने का फैसला किया है.
क्यो उठाया ये कदम
कुणाल ने ये कदम हिंदू राष्ट्र समन्वय समिति की उस अर्जी के बाद उठाया गया, जो उन्होंने बेंगलुरु पुलिस को सौंपी थी. इस अर्जी में 3 अगस्त को ‘URU व्हाइटफील्ड’ में होने वाले शो को रोकने की मांग की गई थी. समिति का कहना था कि इस कार्यक्रम से कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है और धर्मनिक्षपेक्षता को नुकसान पहुंच सकता है. उनका यह भी आरोप था कि कामरा ने अपने पुराने बयानों में हिंदू देवी-देवताओं का अनादर किया है.
कुणाल ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
कुणाल कामरा ने सोशल मीडिया पर अपने शोज कैंसिल होने की जानकारी दी है. उन्होंने प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि सोमवार से गुरुवार तक होने वाले उनके शो अब ‘कोरमंगला’ के एक नए वेन्यू पर शिफ्ट कर दिए गए हैं. उन्होंने दर्शकों को बताया कि व्हाइटफील्ड शो की टिकटों का पैसा ‘BookMyShow’ के जरिए वापस (रिफंड) कर दिया जाएगा. साथ ही उन्होंने नए वेन्यू पर लिमिटिड सीट्स होने के कारण फैंस से कोरमंगला शो के लिए जल्द टिकट बुक करने की अपील की है.
Shows for Monday – Tuesday -Wednesday – Thursday shifted to Underground Comedy Club in Kormangla –
(Book my show will process the refund for tickets purchased for the Whitefield show/ You can buy a fresh ticket on the below link for the show) https://t.co/PMrfpEKi4j
*Limited…— Kunal Kamra (@kunalkamra88) August 2, 2026
यह भी पढ़ें: अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- ‘ऐसी बात कहने से…’
