Headlines

16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में


Neel Patel Profile: ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम 13 सितंबर से भारत दौरे पर मल्टी फॉर्मेट सीरीज खेलेगी, जिसके लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 03 अगस्त (सोमवार) को टीम का एलान किया. स्क्वॉड में 16 साल के नील पटेल को भी शामिल किया गया, जिसने सभी का ध्यान खींचा. तो आइए जानते हैं कि 16 वर्षीय यह खिलाड़ी कौन है. 

नील ऑस्ट्रेलिया के साउथ वेल्स से खेलते हैं. वह भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं. इस सीरीज के जरिए उन्हें बड़ा मौका मिला है. नील ओपनिंग बल्लेबाज का किरदार अदा करते हैं और साथ ऑफ स्पिनर की भूमिका भी निभाते हैं. नील का जन्म ऑस्ट्रेलिया में हुआ और वह यहीं पले-बढ़े, लेकिन उनके पूर्वज भारत के गुजरात से थे.

नील ने सिडनी प्रीमियर क्रिकेट फर्स्ट ग्रेड में खेलते हुए इतिहास रचा था. वह पहले ऐसे खिलाड़ी बने थे, जिन्होंने एक कैलेंडर ईयर में 1000 से ज्यादा रन बनाए थे. हाल ही में भारतीय मूल के खिलाड़ी ने फर्स्ट ग्रेड क्रिकेट में अपना पहला शतक भी लगाया था. भारत दौरे पर सबकी नजरें उन्हीं पर होंगी. 

एडिलेड में हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंडर-19 टैलेंट कप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था. यह प्रदर्शन उन्हें अंडर-19 टीम के और करीब लाया, जिसमें उन्हें देश की सबसे युवा प्रतिभा में से एक के रूप में देखा गया. 

बता दें कि नील पटेल को क्रीज पर टिककर खेलने के लिए जाना जाता है. क्रीज पर टिके रहने के साथ-साथ वह स्कोरबोर्ड को भी आगे बढ़ाते रहते हैं. इस काबीलियत के साथ वह किसी भी मैदान पर टीम के लिए अहम योगदान दे सकते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि भारत दौरे पर वह कैसा परफॉर्म करते हैं. 

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम

केसी बार्टन, हेडन बारबुलोवी, एली ब्रेन, विल बायरम, ब्लेक कैटल, जैक जोस्नेक, स्पेंसर ग्रीन, कॉनर ग्रेगरी, चार्ली हेंडरसन, जेड हॉलिक, मैथ्यू लॉफ, नील पटेल, जैकब पीट्ज, पैट्रिक सुलिवन, थियो त्सिंगोस, थॉमस वासिओ.

 

यह भी पढ़ें: एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया ‘करियर’? वीडियो वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *