Headlines

Theatre Release: 7 अगस्त को मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज, थिएटर में रिलीज हो रही ये 6 फिल्में


फिल्म लवर्स के लिए 7 अगस्त काफी खास होने वाला है. कई नई फिल्में थिएटर में लगने वाली हैं. साउथ-बॉलीवुड से लेकर पंजाबी तक फैंस को अलग-अलग जॉनर और भाषा की फिल्में देखने को मिलेंगी. आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में.

जी डी एन

इस फिल्म में आर माधवन नजर आने वाले हैं. वो जीडी नायडू की भूमिका में दिखेंगे. फिल्म में प्रियामणि, जयराम और सत्यराज जैसे स्टार्स भी नजर आने वाले हैं. फिल्म को कृष्णकुमार रामकुमार में डायरेक्ट किया है. ये ‘भारत के एडिसन’ कहे जाने वाले जी.डी. नायडू की बायोपिक है. ये फिल्म पहले 17 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब फिल्म 7 अगस्त को रिलीज होगी.

डीसी

ये तमिल रोमांटिक एक्शन फिल्म है. इस में लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी लीड रोल में हैं. फिल्म को अरुण मथेश्वरन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध ने दिया है. वामिका को पिछली बार फिल्म पति पत्नी और वो दो में देखा गया था. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान लीड रोल में थीं.

ये भी पढ़ें- ‘सीआईडी’ के दया ने बताई ‘तारक मेहता’ की ऑफ स्क्रीन डार्क रियलिटी? वायरल वीडियो से मिला ये हिंट

ओह माय डॉग

ओह माय डॉग में पकंज त्रिपाठी लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी काफी अलग है. फिल्म में डॉग पर फोकस किया गया है. फिल्म को अमित राय ने डायरेक्ट किया है. फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया था. फिल्म 7 अगस्त को रिलीज होगी.

आर्यभट्ट का जीरो

आर्यभट्ट का जीरो में हिमांश कोहली, रवि किशन,सोनल्ली सेगल, शिल्पा शिंदे जैसे स्टार्स हैं. फिल्म को कमल चंद्रा ने डायरेक्ट किया है. ये कॉमेडी ड्रामा है. रवि किशन को स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं.

‘हिंदू लड़कियां जैसे ही इस्लामिस्ट के संपर्क में आती हैं’, क्या कंगना रनौत ने किया सोनाक्षी सिन्हा को टारगेट?

द ग्रेट पंजाब रॉबरी

ये पंजाबी फिल्म है और 7 अगस्त को थिएटर में रिलीज हो रही है. इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा लीड रोल में हैं. फिल्म में पायल राजपूत फीमेल रोल में हैं. फिल्म को सौरभ वर्मा ने डायरेक्ट किया है. वो ही इसके राइटर हैं. राज कुंद्रा जोरों- शोरों से फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं.

यार जिगरी कसूती डिग्री- द फिल्म

ये भी पंजाबी फिल्म है. ये कॉमेडी ड्रामा है. फिल्म को रब्बी तिवाना ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में पुखराज भल्ला, अमृत अंबी, हसनीन चौहान, पवन जोहल जैसे स्टार्स  हैं. फिल्म में कॉलेज के दोस्तों के री-यूनियन की कहानी दिखाई जाएगी.

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *