क्रिकेट में लंबी हाईट वाले गेंदबाजों को अतिरिक्त उछाल मिलता है, जो उन्हें फायदा पहुंचता है और बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी होती है. भारत में लंबी हाईट वाले गेंदबाजों कि बात की जाए तो इशांत शर्मा का नाम दिमाग में आता है. वर्तमान में गुरनूर बरार हैं, जो लंबी हाईट के हैं. हालांकि दुनिया में सबसे लंबे क्रिकेटर्स की बात की जाए तो टॉप-3 में कोई भारतीय नहीं है. इसमें एक एशियाई गेंदबाज है, जो पाकिस्तान के हैं.
जोएल गार्नर (वेस्ट इंडीज)
वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज जोएल गार्नर लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं, जो अपने समय के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में गिने जाते थे। वह 6 फीट 8 इंच (203 cm) के हैं. 73 वर्षीय गार्नर ने वेस्टइंडीज के लिए 58 टेस्ट और 98 वनडे मैच खेले, जिसमें क्रमश 259 और 146 विकेट चटकाए.
मार्को जानसेन (दक्षिण अफ्रीका)
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को जानसेन लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं, जिनकी लंबाई 6 फीट 10 इंच (208 cm) है. 26 वर्षीय तेज गेंदबाज ने 21 टेस्ट, 32 वनडे और 30 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम क्रमश 89, 49 और 33 विकेट हैं। वह IPL में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हैं. वह MI और SRH के लिए भी खेल चुके हैं.
यह भी पढ़ें- 1317 दिन का सूखा नहीं हुआ खत्म, शतक से चूके बाबर आजम; सेंचुरी के करीब रन आउट
दुनिया का सबसे लंबा क्रिकेटर कौन है?
पाकिस्तान के मोहम्मद इरफान दुनिया के सबसे लंबे क्रिकेटर हैं. वह एकलौते ऐसे क्रिकेटर हैं, जिनकी हाईट 7 फीट से अधिक है। उनकी हाईट 7 फीट 1 इंच (216 cm) है. 44 वर्षीय इरफान ने पाकिस्तान के लिए 4 टेस्ट, 60 वनडे और 22 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. इसमें उनके नाम क्रमश 10, 83 और 16 विकेट हैं.
यह भी पढ़ें- श्रीलंका फतह का ‘गंभीर’ प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री
सबसे लंबा भारतीय क्रिकेटर कौन?
आपके दिमाग में इशांत शर्मा का नाम आएगा, लेकिन बता दें कि वो भारत के सबसे लंबे क्रिकेटर नहीं हैं. भारत के सबसे लंबे क्रिकेटर पंकज सिंह है. इस तेज गेंदबाज ने भारत के लिए 2 टेस्ट और 1 वनडे मैच खेला है. पंकज ने 2010 में अपना एकमात्र वनडे और 2014 में टेस्ट खेला था. उन्होंने 117 फर्स्ट क्लास मैच खेले, लेकिन इंटरनेशनल में उनका करियर लंबा नहीं रहा। 2 टेस्ट में उनके नाम 2 विकेट रहे. अपने एकमात्र वनडे में वह कोई विकेट नहीं ले सके थे.
