School Teacher Viral Video : उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक सरकारी स्कूल के टीचर ड्यूटी के दौरान क्लास में सोते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं, क्लास में मौजूद बच्चे पढ़ाई करने की जगह मोबाइल फोन चलाते नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.
क्या है पूरा मामला?
यह मामला उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के उमर्दा ब्लॉक स्थित कंपोजिट विद्यालय सिकरोरी का बताया जा रहा है. यहां से सामने आए एक वीडियो में दावा किया गया है कि ड्यूटी के दौरान एक टीचर क्लास में सो रहे थे. इसी दौरान क्लास में मौजूद बच्चे पढ़ाई करने की जगह मोबाइल फोन का यूज करते दिखाई दिए.
Teacher sleeping on duty in a Kannauj (UP) govt school classroom while students scroll mobiles instead of studying.
Viral video from Composite Vidyalaya Sikrori sparks questions on school monitoring. 😴 pic.twitter.com/9P2zMK63v0
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) August 4, 2026
क्लास में सोते मिले मास्टर जी
वायरल वीडियो में एक टीचर क्लास के अंदर बेंच पर सोते हुए नजर आते हैं. वहीं, क्लास में मौजूद कई बच्चे मोबाइल फोन देखते दिखाई देते हैं. वीडियो में एक बच्चा बेंच पर लेटकर मोबाइल चलाता भी नजर आता है. इसके बाद वीडियो में उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के उमर्दा ब्लॉक स्थित कंपोजिट विद्यालय सिकरोरी का नाम दिखाया जाता है और वीडियो वहीं खत्म हो जाता है.
यह भी पढ़ें – Cobra Snake Beside Elder Man: बुजुर्ग के बिस्तर के पास कोबरा सांप, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर लोगों ने किए कमेंट
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं. कुछ लोगों ने इसे सरकारी स्कूलों की बड़ी लापरवाही बताते हुए कार्रवाई की मांग की. वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि अगर ड्यूटी के समय टिचर सो रहे हैं और बच्चे अपनी मर्जी से बैठे हैं, तो यह गंभीर लापरवाही है और इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए. कुछ यूजर्स ने मजाक करते हुए लिखा, मास्टर जी ने सोचा होगा, आज बच्चों की सेल्फ स्टडी की परीक्षा लेते हैं और खुद प्रैक्टिकल करके दिखा दिया कि आराम भी जरूरी है. वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, लगता है टाइम टेबल में नया पीरियड जुड़ गया है.
यह भी पढ़ें – Dog Viral Video: डोगेश भाई… नहीं-नहीं शहंशाह, भैंसों की सवारी करता दिखा डॉगी, वीडियो वायरल
