Headlines

वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए


स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. तमाम क्रिकेट एक्सपर्ट्स तो मान रहे हैं कि उनके लिए टीम इंडिया के दरवाजे बंद हो गए हैं. इसी बीच शमी वंदे मातरम् को लेकर दिए गए बयान पर सुर्खियां बटोर रहे हैं. शमी का यह बयान हर मुस्लिम के लिए जानना बहुत जरूरी है. 

एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में शमी से पूछा गया कि उन्हें वंदे मातरम् कहने से क्या ऐतराज है? इस पर शमी ने कहा कि इससे किसी को भी कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए. उससे मैं तो नहीं बदल जाऊंगा. 

वंदे मातरम् पर क्या बोले मोहम्मद शमी?

शमी से पूछा गया कि अगर कोई वंदे मातरम् का एहतराम नहीं करेगा तो 3 साल की सजा होगी. आपको वंदे मातरम् गाने या पढ़ने से कोई ऐतराज है?

इसका जवाब देते हुए शमी ने कहा, “उसमें क्या हो जाना है. मैं तो नहीं बदल जाऊंगा. ये तो हमारे दीन और ईमान में भी है कि अगर आपकी सरकार किसी नियम को लागू करती है, तो उसे मानना आपका हक है. इसमें धर्म या जात से कोई फर्क नहीं पड़ता.”

जय हिंद पर भी बोले शमी?

शमी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “कोई कहता है जय हिंद कहने में दिक्कत है. किसको दिक्कत है? मुझे तो नहीं लगता कि होनी चाहिए. अगर मैं आज भारत माता की जय कहता हूं, तो मेरा क्या बिगड़ जाना है, मेरे देश का नाम है. मैं तो कहता हूं कि इन चीजों में क्या फर्क पड़ जाना है.”

‘मुझे किसी का कोई डर नहीं’

शमी ने कहा, “मेरे सामने तो बहुत बार आ चुका है. मुझे भाई किसी का कोई डर नहीं है. अब डर लगता है तो खुद से लगता है कि कहीं मैं खुद से बाहर न हो जाऊं. बस एक ही चीज है कि आपकी जो सरकार और नियम कहता है, उसे मानो. उसमें क्या दिक्कत है?”

 

यह भी पढे़ं: श्रीलंका फतह का ‘गंभीर’ प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *