Headlines

TB deaths WHO Report: भारत में टीबी से होने वाली मौतों में आई कमी, WHO की रिपोर्ट में खुलासा


टीबी एक ऐसी बीमारी है, जो ज्यादातर फेफड़ों पर असर डालती है. समय पर इलाज न मिलने पर यह जानलेवा भी हो जाती है. भारत में इस बीमारी की रोकथाम के लिए कई सालों से कोशिश की जा रही है. अब विश्व स्वास्थ्य संगठन की नई रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2015 के मुकाबले 2025 में भारत में टीबी से होने वाली मौतों में 38 फीसदी की कमी आई है. यह दिखाता है कि बीमारी की पहचान और इलाज के मामले में देश में सुधार हुआ है.

10 साल में कैसे कम हुई टीबी से मौतें?

WHO की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2015 में भारत में हर एक लाख लोगों पर टीबी से मौतों का आंकड़ा करीब 28 था. साल 2025 में यह घटकर 18 रह गया. यानी 10 साल में मौतों में 38 फीसदी की कमी आई है. वहीं, पूरी दुनिया में इसी दौरान टीबी से होने वाली मौतें 35 फीसदी कम हुई हैं. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जिन टीबी मरीजों का इलाज सामान्य दवाओं से किया जाता है, उनमें इलाज सफल होने की दर 94 फीसदी रही. बीमारी का जल्दी पता चलना और मरीजों का समय पर दवा लेना इस सुधार की बड़ी वजहों में शामिल है.

यह भी पढ़ें : Fatty Liver Exercise:फैटी लिवर का काल हैं ये आसान एक्सरसाइज, डॉक्टर से जानें इसे रिवर्स करने का सच 

करोड़ों लोगों की जांच से सामने आए नए मरीज

टीबी को रोकने के लिए देश में बड़े स्तर पर जांच अभियान चलाया गया. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 7 दिसंबर 2024 से 8 नवंबर 2026 के बीच 25 करोड़ से ज्यादा लोगों की जांच की गई. इस दौरान 11 करोड़ से अधिक छाती के एक्स-रे भी किए गए. जांच में करीब 48.64 लाख नए टीबी मरीजों का पता चला. इस अभियान में ऐसे लोगों की भी पहचान हुई, जिन्हें टीबी तो थी, लेकिन बीमारी के साफ लक्षण दिखाई नहीं दे रहे थे. ऐसे लोगों को समय पर ढूंढना जरूरी है, ताकि बीमारी का पता चलते ही इलाज शुरू किया जा सके. जांच के लिए कई जगह AI वाली एक्स-रे मशीनों और दूसरी आधुनिक मशीनों की मदद भी ली गई.

मरीजों को इलाज के साथ मिल रही है पोषण की मदद

टीबी का इलाज लंबे समय तक चलता है. ऐसे में मरीजों को दवाओं के साथ अच्छा खाना और देखभाल मिलना भी जरूरी है. सरकार की निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी का इलाज करा रहे मरीजों को खाने-पीने के लिए आर्थिक मदद दी जाती है. वहीं, निक्षय मित्र पहल के जरिए लोग और संस्थाएं भी मरीजों की मदद करती है. सरकार निक्षय पोर्टल के जरिए मरीजों के इलाज की जानकारी भी रखती है. इसके अलावा गांवों में लोगों को टीबी के बारे में जागरूक किया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 में 67,933 पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया. 

यह भी पढ़ें : IIT कानपुर की रिसर्च में डायबिटीज को लेकर सामने आई नई बात 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *