Headlines

Train Track Stunt Viral Video : सामने आ रही थी ट्रेन, पटरी पर स्टंट करने लगा छपरी; वीडियो वायरल


Train Track Stunt Viral Video : ट्रेन से जुड़े हादसों और खतरनाक स्टंट के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. कई लोग कुछ सेकंड में फेमस होने या वायरल होने के चक्कर में अपनी जान तक जोखिम में डाल देते हैं. इन दिनों भी ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. इस वायरल वीडियो में एक युवक रेलवे ट्रैक पर बेहद खतरनाक स्टंट करता नजर आता है. उसका यह अंदाज देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए. वीडियो सामने आने के बाद लोग इस पर जमकर अपनी राय दे रहे हैं. कई यूजर्स ने इस तरह की हरकत को गलत बताते हुए कहा कि कुछ लाइक्स और व्यूज के लिए अपनी जिंदगी को खतरे में डालना बिल्कुल भी सही नहीं है. 
 
 ट्रेन आते ही पटरी पर उतर गया युवक

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रेलवे ट्रैक पर एक ट्रेन आगे बढ़ती हुई नजर आती है. तभी एक युवक ट्रेन को आता देखकर प्लेटफॉर्म से नीचे रेलवे पटरी पर उतर जाता है. इसके बाद जैसे-जैसे ट्रेन आगे बढ़ती है, युवक भी ट्रेन के सामने रिवर्स अंदाज में पूरे एटीट्यूड के साथ चलता हुआ दिखाई देता है. कुछ पल तक वह इसी तरह ट्रेन के सामने चलता रहता है. 

ट्रेन बिल्कुल पास पहुंची तो प्लेटफॉर्म पर चढ़ गया

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि जैसे ही ट्रेन युवक के बिल्कुल करीब पहुंचती है, वह तुरंत वापस प्लेटफॉर्म पर चढ़ने लगता है. इसके बाद वीडियो यहीं खत्म हो जाती है. 

यह भी पढ़ें – वर्क फ्रोम होम के लिए रखा था, अब कंपनी रोज करा रही 115 किमी का सफर- यूजर्स हैरान

सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई नाराजगी

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस तरह के स्टंट को गलत बताया. एक यूजर ने लिखा, देश ऐसे ही नमूनों से परेशान है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ये सब गलत काम करते रहते हैं. साथ ही एक अन्य यूजर ने कहा, जिंदगी अनमोल है, ऐसे स्टंट में इसे खराब नहीं करना चाहिए.  वहीं एक यूजर ने लिखा, वीडियो बनाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालना बिल्कुल सही नहीं है. स्टंट का रोमांच कुछ पल का होता है, लेकिन नुकसान जिंदगी भर का हो सकता है. कुछ यूजर्स ने लिखा, वीडियो रिवर्स है. 

यह भी पढ़ें – मॉकड्रिल के दौरान खुद ही दरिया में गिर पड़े दारोगा जी- वीडियो हो रहा वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *