उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में ठगी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां रेलवे स्टेशन अधीक्षक की बेटी ने अपनों को करोड़ों रुपए की ठगी का शिकार बनाया है. उसके पिता, पति और अन्य सहयोगियों ने भी इस ठगी के खेल में उसका साथ दिया है. पुलिस ने पिता-पुत्री को गिरफ्तार कर लिया है.
अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है. हैरत की बात ये है कि ठगी से करोड़पति बनने की बात वो रोज डायरी में लिखती रही है. इतना ही नहीं वो करोड़पति बनने के लिए भगवान को रोज धन्यवाद भी देते हुए लिखती थी कि अब वो अरबपति भी बनेगी.
बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!
लोन माफ कराने के नाम पर करोड़ों की ठगी
गोरखपुर के एम्स थानाक्षेत्र के महादेवी झारखंडी कॉलोनी की रहने वाली लेडी नटवरलाल गरिमा सिंह ने अपने लोगों और सहयोगियों के साथ मिलकर कई लोगों ठगने का काम किया है. गरिमा सिंह लोन माफ कराने या लोन दिलाने के नाम लोगों को अपनी शिकार बनाती थी. गोरखपुर के सहजनवां में रेलवे स्टेशन अधीक्षक पिता ध्रुव नारायण सिंह के साथ मिलकर इसने पौने दो करोड़ रुपए की ठगी की है. रेलवे में कार्यरत सत्य प्रकाश सिंह को इसने विश्वास में लेकर 1.67 लाख रुपए लोन करवाकर रकम को हड़प लिया.
#gorakhpurpolice #PoliceAction
➡️धोखाधड़ी कर रुपये गबन करने के आरोप में अभियुक्त ध्रुव नारायण, अभियुक्ता गरिमा को #PsAiims पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया ।#UPPolice @dgpup @AdgGkr @adgzonegkr @diggorakhpur pic.twitter.com/eOpKV72raZ
— Gorakhpur Police (@gorakhpurpolice) August 3, 2026
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने लेडी नटवरलाल और उसके पिता ध्रुव नारायण सिंह को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है. 3 जुलाई (सोमवार) को गोरखपुर एम्स थाने की पुलिस ने गरिमा सिंह और उसके पिता ध्रुव नारायण सिंह को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब उसके पति और अन्य साथियों की तलाश कर रही है. पुलिस ने गरिमा के पास से एक डायरी बरामद की है. इसमें वह रोज अपने करोड़पति बनने पर भगवान को थैंक्स कहती थी और लिखती थी कि अब वह जल्द ही अरबपति बन जाएगी.
केशव मौर्य के मदरसे वाले बयान पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया, ‘कुछ गलत…’
