Headlines

JDU के संभावित मंत्रियों की पहली लिस्ट! विजय चौधरी सहित इन नेताओं को मिल सकता है मौका


बिहार में नई सरकार की तैयारी अब अंतिम चरण में है. मंगलवार (14 अप्रैल) को एक तरफ जहां नीतीश कुमार के इस्तीफे (मुख्यमंत्री पद से) की तारीख तय हुई है तो वहीं दूसरी ओर बुधवार (15 अप्रैल, 2026) नई सरकार का शपथ ग्रहण होना है. अब नई सरकार का जब गठन होना है तो संभावित मंत्रियों के नाम भी सामने आने लगे हैं.

जेडीयू कोटे से कई वरिष्ठ नेता हैं जिन्हें फिर से नई सरकार में मौका दिया जा सकता है. इस लिस्ट में टॉप पर बिजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी जैसे नेताओं का नाम है. ये दोनों ना सिर्फ जेडीयू के वरिष्ठ नेता हैं बल्कि नीतीश कुमार के करीबी नेताओं में से एक हैं. वर्तमान की नीतीश सरकार में ये मंत्री हैं.

इनके अलावा श्रवण कुमार भी मंत्री बन सकते हैं. वर्तमान सरकार में ये मंत्री हैं. इन नामों के अलावा जो नेता फिर से एनडीए सरकार में मंत्री बन सकते हैं उनमें अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, जमा खां और सुनील कुमार जैसे नेताओं का नाम है. 

यह भी पढ़ें- NDA विधायकों को पटना में रहने का ऑर्डर, शपथ ग्रहण में जुटेंगे देश भर के नेता, जानिए पूरी तैयारी

क्या नीतीश कुमार के बेटे भी लेंगे शपथ?

दूसरी ओर सबसे चर्चा अगर तेज है तो वह नीतीश कुमार के बेटे निशांत को लेकर है. शुरू से यह खबर सामने आती रही है कि उन्हें नई सरकार में डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. उनके अलावा विजय चौधरी जैसे नेता को भी डिप्टी सीएम बनाया जाएगा. तमाम अटकलों के बीच अब यह खबर सामने आ रही है कि निशांत डिप्टी सीएम नहीं बनना चाहते हैं. उन्हें कोई मंत्री पद नहीं चाहिए. वे चाहते हैं कि संगठन के लिए काम करें.

बताया जा रहा कि निशांत भले नहीं चाहते हैं लेकिन उनको मनाने के लिए जेडीयू के वरिष्ठ नेता जुटे हुए हैं. अब देखना होगा कि जब नई सरकार का गठन होता है तो आगे निशांत की राय बदलती है या फिर वे अपने फैसले पर अडिग रहते हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar New CM: बिहार में नई सरकार से पहले JDU की बड़ी मांग, ‘निशांत कुमार बनें CM’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *