Headlines

बड़ी फिल्म में रातों-रात रिप्लेस होने से टूट गए थे एक्टर, फिर ‘रामायण’ में मिला शत्रुघ्न का रोल


नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को लेकर जबरदस्त बज है. ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में हैं. हाल ही में ट्रेलर में फिल्म की कास्ट की झलक देखने को मिली. फिल्म में नितीश शर्मा शत्रुघ्न के रोल में नजर आएंगे. नितीश ने इस रोल को लेकर बात की है.

नितीश ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था. इसमें उन्होंने बताया था कि कैसे रामायण में उन्हें शत्रुघ्न का रोल मिला. वीडियो में सबसे पहले अरुण गोविल नजर आते हैं जो फिल्म में दशरथ का रोल प्ले कर रहे हैं. वीडियो में अरुण बोल रहे हैं, ‘राम जी स्वयं चुनते हैं किसी को अपना काम करवाने के लिए.’ फिर वीडियो में नितीश आते हैं.

सीनियर एक्टर ने रातों-रात किया रिप्लेस

वो कहते हैं, ‘और ये मेरा सौभाग्य है कि प्रभु श्रीराम ने रामायण में शत्रुघ्न के लिए मुझे चुना. वो भी तब जब मुझे मेरे करियर के सबसे बड़े रोल से रातों-रात रिप्लेस किया गया था. बहुत ही डिवाइन सी कहानी है. 2023 में जब करीब एक साल की मेहनत और बहुत सारे ऑडिशन, बहुत सारे रिजेक्शन के बाद जब मुझे बहुत बड़े प्रोडक्शन हाउस की एक बड़ी फिल्म में बड़ा रोल मिला तो मैं बहुत खुश था कि मेरी शुरुआत हो गई. सारा प्रोसेस हो गया था और कुछ हफ्तों में हम शूट पर जाने वाले थे. और फिर अचानक से मुझे एक मैसेज मिला आपको रिप्लेस कर दिया गया है एक सीनियर एक्टर के साथ. हम इसके लिए माफी मांगते हैं. कई एक्सप्लेनेशन, कोई सफाई नहीं. सिर्फ एक मैसेज. मैं टूट गया था.’

ये भी पढ़ें- Golmaal 5 Release Date: ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट आई सामने, प्रभास की ‘फौजी’ से होगा क्लैश?

जब मिला शत्रुघ्न का रोल

आगे एक्टर ने बताया, ‘मैं 2-3 दिन तक बहुत रोया. मुझे कुछ समझ नहीं आया. फिर मैंने फ्लाइट पकड़ी और अपने घर चला गया. हमारे घर में हनुमान मंदिर है और उसमें हमेशा रामचरितमानस का पाठ होता है. कहते हैं जब-जब रामचरितमानस का पाठ होता है तो हनुमान जी स्वंय आते हैं तो मेरी मां ने कहा कि तू पढ़ ले. मैंने कहा कि ठीक है इस बार हनुमान जी से ही पूछूंगा कि मेरी शुरुआत हो रही थी  तो क्यों रोकी. मैंने रामायण शुरू की और तीसरे दिन जब मैं भरत मिलाप वाला सीन पढ़ रहा था और वो पाठ कर रहा था तो उस वक्त मुझे मुकेश छाबड़ा सर के ऑफिस से कॉल आया.

ये भी पढ़ें- ‘अपनी आत्मा बेची’, ‘गोलमाल’ के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में

वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘रामायण का ट्रेलर आ चुका है और ये स्टोरी मेरे दिल के बहुत करीब है. कभी फील होता है कि आपकी जिंदगी का सबसे बड़ा सेटबैक आपकी जिंदगी बड़ी शुरुआत का कारण बन जाता है. ये स्टोरी है कि मैं कितना आभारी हूं कि मुझे रामायण में शत्रुघ्न का रोल मिला. नमित सर, नितेश सर, मुकेश सर और पूरी टीम का आभारी हूं. सबसे ऊपर प्रभु श्री राम का आभारी हूं. पार्ट 2 का इंतजार कीजिए. कहानी में और भी ज्यादा मैजिक के लिए.’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *