Headlines

Thursday BO Live Updates: दोपहर 2 बजे तक ‘स्पाइडर मैन’ हुई 320 करोड़ के पार, जानें- ‘जना नायकन’ और ‘धमाल 4’ का कलेत्शन


बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर काफी सुस्ती दिखी थी. स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे से लेकर जना नायकन और धमाल 4 सहित सभी फिल्मों की कमाई में मंदी देखी गई थी. यहां जानते हैं गुरुवार यानी 6 जुलाई को ये फिल्में बॉ़क्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर रही हैं. साथ ही इनकी ऑक्यूपेंसी भी जानेंगे. 

स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे का दूसरे थर्सडे का कलेक्शन
टॉम हॉलैंड की फिल्म स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर लिया है. इस दौरान इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस को लूट लिया है. फिल्म की पहले हफ्ते की कमाई 318.45 करोड़ रुपये रही है. वहीं अब दूसरे थर्सडे यानी 8वें दिन इसकी शुरुआत मंदी होती देखी जा रही है. 

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को यानी 8वें दिन फिल्म ने 7.30 बजे तक 7.17 करोड़ कमाए हैं.
  • इसकी ऑक्यूपेंसी 34.7% दर्ज की जा रही है. 
  • फिलहाल स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे का भारत 8 दिनों का नेट कलेक्शन 327.67 करोड़ रुपये हो गया है. 
स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  ऑक्यूपेंसी
डे 8 7.17 करोड़ (7.30 बजे तक का कलेक्शन)  34.7%
कुल कलेक्शन  327.67 करोड़ रुपये  

जना नायकन का तीसरे थर्सडे का कलेक्शन
थलपति विजय की फिल्म जना नायकन की कमाई में भी मंदी जारी है , इस फिल्म ने दूसरे बुधवार को यानी 14वें दिन 1.80 करोड़ की कमाई की थी. वहीं अब 15वें दिन यानी तीसरे  गुरुवार को भी इसकी शुरुआत ठंडी हुई है.  

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे थर्सडे को  यानी 15वें दिन फिल्म ने 7.30 बजे तक 0.95 करोड़ कमाए हैं.
  • इसकी ऑक्यूपेंसी 12.9% दर्ज की जा रही है. 
  • फिलहाल जना नायकन का भारत में 15 दिनों का  नेट कलेक्शन 184.30 करोड़ रुपये हो गया है. 
जना नायकन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  ऑक्यूपेंसी
डे 15 0.95 करोड़ (7.30 बजे तक का कलेक्शन)  12.9%
कुल कलेक्शन  184.30 करोड़ रुपये  

ये भी पढ़ें:-August South Theatre Release: ‘टॉक्सिक’ से ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ तक, अगस्त में थिएटर में आग लगाएंगी साउथ की ये 12 फिल्में

द ओडिसी के तीसरे गुरुवार की कमाई? 
क्रिस्टोफर नोलन की द ओडिसी ने शुरुआत में काफी अच्छा परफॉर्म किया था लेकिन तीसरे हफ्ते से इसकी कमाई में काफी गिरावट देखी जा रही है. फिल्म ने तीसरे बुधवार यानी 20वें दिन 2.15 करोड़ की कमाई की है. वहीं तीसरे गुरुवार यानी 21वें दिन की कमाई की बात करें तो 

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक तीसरे थर्सडे को यानी 21वें दिन फिल्म ने 7.30 बजे तक 1.14 करोड़ कमाए हैं.
  • इसकी ऑक्यूपेंसी 42.0% दर्ज की जा रही है. 
  • फिलहाल द ओ़डिसी का भारत में 21 दिनों का  नेट कलेक्शन 157.74 करोड़ रुपये हो गया है. 
द ओडिसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  ऑक्यूपेंसी
डे 21 1.14 करोड़ (5 बजे तक का कलेक्शन)  42.0%
कुल कलेक्शन  157.74 करोड़ रुपये

धमाल 4 चौथे गुरुवार को कितनी कर रही कमाई? 
अजय देवगन की धमाल 4 ने बॉक्स ऑफिस पर काफी दम दिखाया है. हालांकि चौथे हफ्ते से इसकी कमाई में भी मंदी जारी है यहां तक कि ये लाखों में सिमट चुकी है. फिल्म के चौथे गुरुवार यानी 28वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक धमाल 4 ने चौथे थर्सडे को यानी 28वें दिन फिल्म ने 7.30 बजे तक 0.32 करोड़ कमाए हैं.
  • इसकी ऑक्यूपेंसी 9.0% दर्ज की जा रही है. 
  • फिलहाल धमाल 4 का भारत में 28 दिनों का  नेट कलेक्शन 163.32 करोड़ रुपये हो गया है. 
धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  ऑक्यूपेंसी
डे 28 0.32 करोड़ (7.30 बजे तक का कलेक्शन)  9.0%
कुल कलेक्शन  163.32 करोड़ रुपये

ये भी पढ़ें:-Wednesday BO: बुधवार को ‘स्पाइडर मैन’ से ‘धमाल 4’ और ‘जन नायकन’ तक किसने किया कितना कलेक्शन, जानें- रिपोर्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *