Headlines

Lock Upp 2 Winner: कौन हैं ‘लॉक अप 2’ की विनर श्रेया कालरा? जानें क्या करती हैं और कितनी है नेटवर्थ


नेटफ्लिक्स के पॉपुलर रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ का ग्रैंड फिनाले हो चुका है और इस सीजन की ट्रॉफी श्रेया कालरा ने अपने नाम कर ली है. उन्होंने फाइनल में शिवांगी जोशी और योगेश रावत को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की. ट्रॉफी के साथ श्रेया को एक करोड़ रुपये की प्राइज मनी भी मिली. शो जीतने के बाद अब हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है. आइए जानते हैं कि श्रेया कालरा कौन हैं, क्या करती हैं और उनकी नेटवर्थ कितनी है.

कौन हैं श्रेया कालरा?
श्रेया कालरा एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और पॉडकास्टर हैं. उनका जन्म 12 जून 1996 को मध्य प्रदेश के इंदौर में एक पहाड़ी परिवार में हुआ था. उनके पिता का नाम किशोर कालरा और मां का नाम राजकुमारी कालरा है. श्रेया की शुरुआती पढ़ाई इंदौर में ही हुई. 

उन्होंने एमबीए की डिग्री हासिल की है, लेकिन शुरू से ही उनका सपना एंटरटेनमेंट और ग्लैमर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने का था. इसी जुनून के चलते उन्होंने कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में कदम रखा और आज सोशल मीडिया का जाना-माना चेहरा बन चुकी हैं. इंस्टाग्राम पर उन्हें 2.3 मिलियन (23 लाख) से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.

‘रोडीज रिवॉल्यूशन’ में नजर आ चुकी हैं श्रेया कालरा
श्रेया कालरा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में टिकटॉक पर डांस और लिप-सिंक वीडियो बनाकर की थी. टिकटॉक बैन होने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर कंटेंट बनाना शुरू किया, जहां उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग बन गई. 

Lock Upp 2 Winner: कौन हैं 'लॉक अप 2' की विनर श्रेया कालरा? जानें क्या करती हैं और कितनी है नेटवर्थ

श्रेया कालरा को टीवी पर पहली बड़ी पहचान एमटीवी के रियलिटी शो ‘रोडीज रिवॉल्यूशन’ से मिली थी. वो इस शो में निखिल चिनापा की टीम का हिस्सा थीं. ऑडिशन के दौरान उन्होंने अपनी फिटनेस, डांस और बेबाक अंदाज से रणविजय सिंहा समेत सभी जजों को इंप्रेस किया था. उन्होंने म्यूजिक वीडियो ‘ज़रिया तू’ में भी काम किया है. 

ये भी पढ़ें: ‘बीफ खाने वाला राम कैसे बन सकता है?’, रामायण में रणबीर कपूर की कास्टिंग के खिलाफ हैं ये एक्ट्रेस

‘लॉक अप 2’ में दिखा बेबाक अंदाज
‘रोडीज’ के बाद ‘लॉक अप 2’ में भी उनका बेबाक अंदाज देखने को मिला. शो में उन्हें ‘बदतमीज’ का टैग दिया गया, लेकिन श्रेया ने इसे अपनी कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत बनाया. उन्होंने पूरे सीजन में शिल्पा शिंदे, शिवांगी जोशी और राम कपूर जैसे मजबूत कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर दी और आखिरकार ट्रॉफी अपने नाम कर ली. 

Lock Upp 2 Winner: कौन हैं 'लॉक अप 2' की विनर श्रेया कालरा? जानें क्या करती हैं और कितनी है नेटवर्थ

कितनी अमीर हैं श्रेया कालरा?
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रेया कालरा की कुल नेटवर्थ 1.5 करोड़ रुपये से 3 करोड़ रुपये के बीच है. उनकी कमाई सोशल मीडिया, ब्रांड प्रमोशन, यूट्यूब, कंटेंट क्रिएशन और रियलिटी शोज से होती है. ‘लॉक अप 2’ जीतने के बाद उन्हें 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी भी मिली है. 

Lock Upp 2 Winner: कौन हैं 'लॉक अप 2' की विनर श्रेया कालरा? जानें क्या करती हैं और कितनी है नेटवर्थ

ऋषभ जायसवाल को डेट कर रहीं श्रेया कालरा
श्रेया कालरा की पर्सनल लाइफ भी अक्सर सुर्खियों में रहती है. ‘रोडीज रिवॉल्यूशन’ के दौरान उनकी मुलाकात कंटेस्टेंट और टीवी एक्टर ऋषभ जायसवाल से हुई थी. दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और पिछले कई सालों से दोनों रिलेशनशिप में हैं. 

Lock Upp 2 Winner: कौन हैं 'लॉक अप 2' की विनर श्रेया कालरा? जानें क्या करती हैं और कितनी है नेटवर्थ

इंडिया टुडे के अनुसार, श्रेया और ऋषभ मुंबई में साथ रहते हैं. श्रेया अक्सर सोशल मीडिया पर ऋषभ के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. ‘लॉक अप 2’ के दौरान भी ऋषभ ने हर कदम पर उनका सपोर्ट किया और फैंस से उन्हें वोट करने की अपील की.

ये भी पढ़ें: ‘गौरव से अच्छा मेरा कुत्ता आ जाता’ वाले बयान पर आकांक्षा चमोला ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *