Headlines

2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच


Womens Asia Cup 2026 Schedule: एशियाई क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने गुरुवार (06 अगस्त) को 2026 महिला एशिया कप का शेड्यूल जारी कर दिया है. टूर्नामेंट की शुरुआत 28 अगस्त से होगी, वहीं फाइनल 13 सितंबर को खेला जाएगा. इसमें सबसे मोस्ट अवेटेड भारत बनाम पाकिस्तान का मैच 05 सितंबर को होगा.

यह टी20 फॉर्मेट में खेला जाने वाला महिला एशिया कप का छठा एडीशन होगा, जिसमें 8 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है. भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप-A में हैं. इसके अलावा ग्रुप-ए में थाईलैंड, हांगकांग और चीन शामिल है. बाकी ग्रुप-बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, यूएई और इंडोनेशिया शामिल हैं. 

टूर्नामेंट में भारत के अभियान की शुरुआत 

भारतीय टीम पहला मुकाबला थाइलैंड के खिलाफ 30 अगस्त को खेलकर अपने अभियान का आगाज करेगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार टीम इंडिया कैसा परफॉर्म करती है.

टूर्नामेंट के सभी मैच लाइट्स के अंडर दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे और स्थानीय समयानुसार शाम 6:30 बजे से शुरू होंगे. कुल 15 मैच खेले जाएंगे, सभी मुकाबले एक ही मैदान पर खेले जाएंगे. 

ग्रुप स्टेज में हर टीम दूसरी टीम के खिलाफ एक बार खेलेगी और टॉप दो टीमें 10 सितंबर और 11 सितंबर को होने वाले सेमी-फाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी. सेमीफाइनल में जीत हासिल करने वाली दोनों टीमें 13 सितंबर को फाइनल मैच के लिए मैदान पर होंगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन सी टीम बाजी मारती है. 

बता दें कि श्रीलंका डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगी. श्रीलंका ने 2024 के टूर्नामेंट में भारत को हराकर खिताब जीता था. डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका 29 अगस्त को बांग्लादेश के खिलाफ खेलकर अपने अभियान का आगाज करेगी. भारत टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है. 

 

यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या थामेंगे KKR का हाथ, रहाणे के बाद बनेंगे कप्तान?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *