Headlines

Worker Struggle Viral Video: पानी में डुबोकर बिस्किट खाता मजदूर, VIDEO देख भर आएंगी आंखें


Worker Struggle Viral Video:  मजदूरों की मेहनत और उनके संघर्ष से जुड़े वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक मजदूर बहुत अपनी भूख मिटाता नजर आता है. वीडियो में वह पानी में बिस्किट डुबोकर खाता दिखाई देता है. इसमें कोई दिखावा या स्पेशल चीज नहीं है, लेकिन उसकी मजबूरी और चेहरे की मुस्कान ने लोगों को इमोशनल कर दिया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. 

पानी में डुबोकर बिस्किट खाता मजदूर

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मजदूर हाथ में बिस्किट का पैकेट लिए एक बड़े ड्रम और पानी की टंकी के पास खड़ा है. कुछ ही देर बाद वह ड्रम से निकल रहे पानी में बिस्किट को डुबोकर खाने लगता है. इस दौरान उसके चेहरे पर मुस्कान भी दिखाई देती है और वह बिल्कुल नॉर्मल अंदाज में अपना खाना खाता नजर आता है. वहीं थोड़ी दूरी पर खड़ा एक व्यक्ति इस पूरे सीन का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहा होता है. वीडियो में मजदूर लगातार पानी में बिस्किट भिगोकर खाता रहता है और इसके बाद वीडियो खत्म हो जाता है. 

वीडियो को लेकर लोग हो रहे हैं इमोशनल?

इस वीडियो को देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यह सिर्फ एक मजदूर के बिस्किट खाने का वीडियो नहीं है, बल्कि मेहनत, संघर्ष और परिवार के लिए किए जाने वाले स्ट्रग्ल की तस्वीर भी है. इसी वजह से वीडियो पर लगातार लोग अपनी-अपनी सोच और एक्सपीरियंस शेयर कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें – French Woman Viral Video : 81 साल की महिला ने 24 साल के बॉयफ्रेंड को सबके सामने किया किस- वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर लोगों ने किए कमेंट्स

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने लिखा कि इस त्याग की कीमत बच्चे कभी नहीं चुका सकते, वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि भूख और काम का दबाव कई बार मजदूरों को पूरा खाना खाने का मौका नहीं देता, इसलिए वे बिस्किट जैसी चीजों से ही काम चला लेते हैं. कई लोगों ने लिखा कि मजबूरी इंसान से बहुत कुछ करवा देती है. इसके साथ ही एक यूजर ने लिखा कि खुशी मन से होती है, जबकि दूसरे ने कहा कि वीडियो देखकर आंखें भर आईं.  वहीं, कुछ लोगों ने यह भी लिखा कि मजदूर अपने परिवार का पेट भरने के लिए खुद की जरूरतों से समझौता कर लेते हैं. 

यह भी पढ़ें – Mom Viral Video : मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *