Benefits Of Raw Honey For Skin: शहद को हम अक्सर सिर्फ मिठास के लिए जानते हैं, लेकिन यह नेचुरल उपचार का एक बेहद असरदार तरीका भी है. आजकल छोटे-मोटे घावों के इलाज में शहद फिर से चर्चा में हैय जब बागवानी करते समय या घर के काम में हल्की खरोंच लगती है, तो हम आमतौर पर एंटीसेप्टिक लोशन की तरफ बढ़ते हैं, लेकिन अब कई लोग रसोई में रखे शहद को ही प्राथमिक उपचार के तौर पर इस्तेमाल करने लगे हैं.
पहले भी होते थे यूज
दरअसल, शहद का उपयोग घाव भरने के लिए कोई नया तरीका नहीं है. प्राचीन मिस्र और रोम में भी इसे त्वचा के उपचार के लिए इस्तेमाल किया जाता था. आज भी इसे एक बेहतरीन प्राकृतिक हीलिंग एजेंट माना जाता है. इसकी खासियत इसके केमिकल कंपोजिशन में छिपी है. जैसे ही शहद को किसी ताजा घाव पर लगाया जाता है, यह एक सुरक्षा परत बना देता है, जो धूल और बैक्टीरिया से बचाती हैय इस बारे में हनी: एन एडवांस्ड एंटीमाइक्रोबियल एंड वूंड हीलिंग बायोमटेरियल फॉर टिशू इंजीनियरिंग एप्लिकेशंस नामक रिसर्च में विस्तार से बताया गया है.
बैक्टीरिया को खत्म करने में मददगार
शहद की सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह त्वचा की नमी के संपर्क में आते ही हाइड्रोजन पेरॉक्साइड बनाता है, जो बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है. इसका असर बाजार में मिलने वाले केमिकल एंटीसेप्टिक जैसा ही होता है, लेकिन बिना जलन या दर्द के. इसके साथ ही, शहद का हल्का एसिडिक स्वभाव घाव के pH स्तर को कम कर देता है, जिससे बैक्टीरिया के लिए जीवित रहना मुश्किल हो जाता है.
यह भी पढ़ें – ग्रेड-1 फैटी लिवर में फायदेमंद हो सकता है मेथी का पानी, जानिए इसके चौंकाने वाले फायदे
घाव को नम बनाए रखने में भी मददगार
इतना ही नहीं, शहद घाव को नम बनाए रखने में भी मदद करता है. सूखा घाव अक्सर खुजली और पपड़ी बनने का कारण बनता है, जिससे नई त्वचा को नुकसान हो सकता है. इसके विपरीत, शहद नमी बनाए रखकर सेल्स को तेजी से जुड़ने में मदद करता है और घाव जल्दी भरता है. हनी, वूंड रिपेयर एंड रीजेनेरेटिव मेडिसिन में बताया गया है कि शहद नई सेल्स के विकास के लिए ऊर्जा का काम करता है. इसके साथ ही, यह सूजन को भी कम करता है. जब घाव लाल, गर्म और दर्दनाक लगता है, तो यह शरीर की सूजन प्रतिक्रिया होती है. शहद इस सूजन को शांत करता है और फ्री रेडिकल्स को कम करके हीलिंग को तेज करता है.
कैसे कर सकते हैं इसका यूज?
घर पर शहद का इस्तेमाल करना आसान है. सबसे पहले घाव को साफ पानी से धो लें, ताकि गंदगी हट जाए. फिर उस पर शहद की एक पतली परत लगाएं. अगर जरूरत हो तो उस पर गॉज या पट्टी लगा सकते हैं, ताकि शहद अपनी जगह बना रहे। बेहतर परिणाम के लिए कच्चा या मेडिकल ग्रेड शहद इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि इनमें एंजाइम और एंटीऑक्सीडेंट ज्यादा होते हैं.
इसे भी पढ़ें – Hot Water Benefits: वजन कम करने के लिए सुबह-सुबह आप भी पीते हैं गर्म पानी, क्या सच में काम करता है यह हैक?
Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Calculate The Age Through Age Calculator
