Headlines

पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई


NIA ने भारत-पाकिस्तान सीमा के जरिए आतंक फैलाने की साजिश रचने के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मोहाली की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की है. एजेंसी के मुताबिक, दोनों पर पाकिस्तान से IED, हथियार और हेरोइन मंगाकर भारत में बड़े आतंकी हमले की योजना बनाने का आरोप है.

चार्जशीट में गिरफ्तार आरोपी शुभम कुमार और फरार चल रहे जसवीर चौधरी का नाम शामिल है. दोनों पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA), भारतीय न्याय संहिता (BNS), विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, आर्म्स एक्ट, NDPS एक्ट और रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए है.

ये मामला फरवरी 2026 में अमृतसर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने दर्ज किया था. उसी दौरान शुभम कुमार को गिरफ्तार किया गया था. उसके पास से एक जिंदा IED, रिमोट कंट्रोल, विदेशी .30 बोर की पिस्टल, मैगजीन, 20 जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और हेरोइन बरामद हुई थी. मार्च 2026 में NIA ने इस मामले की जांच अपने हाथ में ली. जांच में सामने आया कि पाकिस्तान में बैठा एक हैंडलर अपने भारतीय साथियों के जरिए सीमा पार से हथियार, विस्फोटक और नशीले पदार्थ भारत भेज रहा था.

जांच एजेंसी के मुताबिक, शुभम कुमार को टाइमर से चलने वाला IED एक यात्री ट्रेन में लगाने की जिम्मेदारी दी गई थी, ताकि बड़ा धमाका कर अधिक से अधिक लोगों की जान ली जा सके. जांच में ये भी पता चला कि साजिश सिर्फ एक जगह तक सीमित नहीं थी, बल्कि पंजाब और दिल्ली समेत कई स्थानों पर हमले की योजना बनाई गई थी.

NIA ने जुटाए डिजिटल सबूत

NIA का कहना है कि जांच के दौरान मिले दस्तावेज और डिजिटल सबूत जुटाए गए है, जो इस साजिश और आरोपियों की भूमिका की पुष्टि करते हैं. एजेंसी ने तय समय सीमा के भीतर अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है. NIA ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है.

पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों और उनके अन्य साथियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है. साथ ही ये भी पता लगाया जा रहा है कि सीमा पार से हथियार, विस्फोटक और हेरोइन भारत तक पहुंचाने के लिए किन-किन रास्तों और नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया.

यह भी पढ़ें : US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *