Headlines

पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था


भारतीय टीम अभी श्रीलंका में है, जहां 15 अगस्त से 2 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट शुरू होगा. इससे पहले टीम इंडिया और श्रीलंका XI के बीच शुक्रवार से वार्म-अप मैच शुरू हुआ, जो 9 अगस्त तक खेला जाएगा. पहले दिन टॉस के लिए शुभमन गिल की जगह केएल राहुल आए, BCCI ने बताया कि अभ्यास के दौरान गिल की उंगली में चोट लग गई थी. अभी मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

शुभमन गिल पिछले साल नवंबर से लेकर अभी तक 5 बार चोट के कारण मैदान से दूर रहे हैं. फिलहाल उनकी उंगली में चोट लगी है, हालांकि ये सीरियस इंजरी नहीं है और संभावना है कि वो 15 अगस्त से शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पूर्व पूरी तरह फिट हो जाएंगे.

BCCI ने अपने स्टेटमेंट में बताया, “गुरुवार को भारत के प्रैक्टिस सेशन के दौरान कप्तान शुभमन गिल के दाहिने हाथ की छोटी उंगली में चोट लग गई. एहतियात के तौर पर, वह श्रीलंका XI के खिलाफ वार्म-अप मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे. BCCI की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है.”

पिछले 10 महीने में गिल को लगी चोटें

नवंबर, 2025: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुए टेस्ट में शुभमन गिल को ऐंठन हुई, जिसके बाद उन्हें काफी दिनों तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ा था.

दिसंबर, 2025: गई को पैर के अंगूठे में चोट लगी थी, जिस कारण वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांचवें टी20 में नहीं खेल पाए थे.

यह भी पढ़ें- केएल राहुल ने टपकाया ‘लप्पू’ सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो

अप्रैल, 2026: शुभमन गिल को बार-बार गर्दन में जकड़न की समस्या हो रही थी. इस कारण उन्होंने IPL का मैच भी छोड़ा था. वह गुजरात टाइटंस के कप्तान हैं.

जुलाई, 2026: पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में 80 रनों की पारी खेलने के बाद शुभमन गिल को बिना आउट हुए पवेलियन लौटना पड़ा था. उन्हें दाएं पैर में ऐंठन हुई थी, जिस कारण वह रिटायर्ड हर्ट होकर लौट गए थे.

अगस्त, 2026: अब श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट से पहले उन्हें अभ्यास के दौरान उंगली में चोट लग गई. हालांकि माना जा रहा है कि ये चोट गंभीर नहीं है और वह गॉल टेस्ट से पहले ठीक हो जाएंगे. एक संभावना ये भी है कि गिल वार्म-अप मैच के दूसरे दिन बल्लेबाजी के लिए आए.

यह भी पढ़ें- ‘स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें…’ वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *