Headlines

अविका गौर को हुआ डेंगू, हॉस्पिटल में एडमिट, 104 डिग्री बुखार में किया शूट


Avika Gor Health Update: ‘बालिका वधू’ फेम एक्ट्रेस अविका गौर अपने स्वास्थ्य को लेकर चर्चा में हैं. उनके पति मिलिंग चंदवानी ने लाइव आकर जानकारी शेयर की कि उनकी वाइफ को बुखार हो गया है और उनकी डेंगू की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है. वो पिछले 1 दिनों से हॉस्पिटल में एडमिट हैं और बीमारी के बाद भी वो अपनी कमिटमेंट से पीछे नहीं हटीं और 103-104 डिग्री बुखार में भी काम करती रहीं.

दरअसल, अविका गौर के पति मिलिंद चंदवानी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया. इसे साझा करने के साथ ही उन्होंने जानकारी शेयर की कि उनकी पत्नी और एक्ट्रेस अविका गौर इन दिनों बीमार चल रही हैं और फिर भी काम नहीं रोका. वो लगातार अपनी कमिटमेंट को पूरा कर रही हैं और इसके लिए मिलिंद ने उन पर गर्व भी जताया है. 

103-104 डिग्री बुखार में अविका गौर ने किया काम

मिलिंद चंदवानी वीडियो में कहते हैं, ‘अविका गौर कल रात से हॉस्पिटल में एडमिट हैं. 5 दिनों से उसे 103-104 डिग्री बुखार चल रहा है और आप गेस करो कि उसने पिछले 5 दिनों में क्या किया होगा? पहलेो गई एक जो प्रोजेक्ट के दो दिन का शूट बचा था. उसमें इतना अच्छा परफॉर्म किया 104 डिग्री बुखार में कि वो एक दिन में रैपअप हो गया. फिर आई और दो दिन ब्रेक मिला. सारा दिन बैड पर पड़ी रही दवाइयां खाती रही हिल भी नहीं पा रही थी. खाना भी नहीं खा पा रही थी. पर कमिटमेंट था तो दिल्ली गई सेम बुखार में लेकिन टेस्ट करवाकर गई थी कि कुछ है तो नहीं.’ 

यह भी पढ़ें: ‘मैंने पतियों को रंगे हाथ पकड़ा था…’, श्वेता तिवारी ने फोड़ा बम, बताई शादी टूटने की असल वजह! 

मिलिंद ने अविका गौर पर जताया गर्व

मिलिंद आगे बताते हैं, ‘दिल्ली गई ऐड शूट किया सेम बुखार के साथ. वापस आई मुंबई कल रात को और रिपोर्ट में आता है डेंगू. मैंने उसे बहुत बार बोला- प्रोड्यूसर्स समझेंगे. पोस्टपोन कर दे और उन्हें बता दे. पर बोलती है कि अरे यार किसी का लॉस होगा, किसी का टाइम जाएगा. किसी का पैसा जाएगा और मैं ये नहीं करना चाहती. मुझे जो हो सकेगा मैं करूंगी. मैं कभी समझ ही नहीं पाया कि अपने काम को लेकर इतना प्यार आता कहां से है. अपने क्राफ्ट को लेकर इतनी इज्जत, अपने रीसोर्सेस की वेल्यू करना. मुझे नहीं लगता कि इंडस्ट्री में बहुत ज्यादा लोग करते हैं इतना. कोई नहीं, थोड़ा अनुरोध है कि अविका को दुआ में रखिएगा. डेस्टिनी देखो अविका बुखार में है और उसका गाना बुखार भी रिलीज हो गया है.’

यह भी पढ़ें: ‘आवारापन 2’ से 14 साल बाद इतिहास दोहरा पाएंगे इमरान हाशमी? ये है टॉप 5 सोलो हिट

अविका गौर का वर्कफ्रंट

बहरहाल, अगर अविका गौर के वर्कफ्रंट के बारे में बात की जाए तो एक्ट्रेस का पंजाबी म्यूजिक वीडियो ‘बुखार’ रिलीज किया गया है, जो रिलीज होते ही छा गया है. वहीं, वो फिल्म ‘तेरा साईं’ को लेकर भी चर्चा में हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म ‘अगली स्टोरी’ में देखा गया था, जिसे हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था. इसे तमिल, हिंदी और तेलुगु में भी देखा जा सकता है. इसमें उनके काम की काफी तारीफ की गई थी.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *