बॉलीवुड में कई बड़े प्रोजेक्ट थिएटर में दस्तक देने वाले हैं. एक तरफ संजय लीला भंसाली ‘लव एंड वॉर’ से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं. वहीं दिवाली पर फैंस ‘रामायण’ से राम भक्ति में लीन होने वाले हैं. आज हम आपको बॉलीवुड की 7 ऐसी बड़ी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार है.
‘रामायण’
ये फिल्म दो पार्ट में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज होगा. वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस फिल्म को लेकर बहुत बज है. फैंस बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं.
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में हैं. वहीं साई पल्लवी मां सीता के किरदार में हैं. फिल्म में रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे. वहीं रावण का रोल यश प्ले कर रहे हैं. फिल्म में सनी देओल हनुमान बनेंगे. अरुण गोविल दशरथ के रोल में हैं. रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के रोल हैं.
‘लव एंड वॉर’
इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने बनाया है. फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में हैं. फिल्म 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी. फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है. फिल्म में रणबीर कपूर गाड़ी चलाते दिख रहे हैं. वहीं एक हाथ में गोली लगी है और खून निकल रहा है. संजय लीला भंसाली फिल्मों में अपने ग्रैंड सेट्स के लिए जाने जाते हैं.
‘किंग’
इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है. फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज हो रही है. फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में हैं. वो एक्शन अवतार में नजर आएंगे. फिल्म में सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन नजर आएंगे. फिल्म से सुहाना खान थिएट्रिकल डेब्यू कर रही हैं. इससे पहले वो ‘द आर्चीज’ में दिखी थीं. फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. सुहाना और शाहरुख खान को पहली बार बड़े पर्दे पर साथ देखा जाएगा.
‘दृश्यम 3’
फिल्म को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है. फैंस इस फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं. फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी. फिल्म में अजय देवगन, तबु और जयदीप अहलावत जैसे स्टार्स दिखेंगे. ये फिल्म पॉपुलर दृश्यम सीरीज का तीसरा पार्ट है. दोनों पिछले पार्ट्स को काफी पसंद किया गया था.
‘गोलमाल 5’
रोहित शेट्टी डायरेक्टेड ये फिल्म 8 जनवरी 2027 में रिलीज होगी. फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े, शरमन जोशी जैसे स्टार्स नजर आएंगे. इस कॉमेडी फिल्म के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म में अक्षय कुमार भी नजर आने वाले हैं.
‘मातृभूमि’
सलमान खान की इस फिल्म का लंबे समय से इंताजर कर रहे हैं. पहले ये फिल्म अप्रैल 2026 में रिलीज होने वाली थी. हालांकि, फिल्म पोस्टपोन हो गई है. अब ये फिल्म कब रिलीज होगी इसे लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है. लेकिन रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म 2027 में रिलीज हो सकती है. फिल्म के गाने और सलमान खान का लुक सामने आ चुका है. फिल्म को अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है.
‘ईठा’
फिल्म में श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं. फिल्म 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी. फिल्म को लक्ष्मण उटेकर ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को लेकर फैंस एक्साइटेड हैं. फिल्म को मैडॉक फिल्म प्रोड्यूस कर रहा है. ये म्यूजिकल ड्रामा है. फिल्म पॉपुलर महाराष्ट्रीयन लोक कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है. फिल्म से श्रद्धा कपूर का लुक सामने आ गया है. टीजर में श्रद्धा कपूर को काफी पसंद किया गया.
बता दें कि पहले ‘ईठा’ का क्लैश यश की ‘टॉक्सिक’ से हो रहा था. हालांकि, फिल्म ईठा की रिलीज पोस्टपोन कर दी गई थी.
