Headlines

‘द पैराडाइज’ में कयादू लोहार का ग्लैमरस अवतार, सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा


एक्टर नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ जबरदस्त सुर्खियों में है. फिल्म 24 सितंबर को रिलीज हुई. पहले दिन कमाई के मामले में फिल्म रिकॉर्ड तोड़ रही है. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म में नानी के अलावा एक्ट्रेस कयादू लोहार भी नजर आई हैं. कयादू लोहार इस फिल्म से चर्चा में आ गई हैं. 

कयादू लोहार का फिल्म में बोल्ड रोल प्ले किया है. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और किरदार टॉक ऑफ द टाउन बना है. सोशल मीडिया पर कयादू के कई सीन वायरल हो रहा हैं. उनके सीन्स चर्चा में हैं. उनका ग्लैमरस लुक, नानी के साथ केमिस्ट्री और स्मोकिंग सीन वायरल है.

इन फिल्मों में दिखी थीं कयादू लोहार

कयादू लोहार की बात करें तो उन्होंने 2021 में करियर की शुरुआत की थी. वो कन्नड़ फिल्म Mugilpete में नजर आई थीं. इसके बाद उन्होंने मलयालम, मराठी और तेलुगू फिल्मों में डेब्यू किया. वो ‘अलूरी’, ‘आई प्रेम यू’, ‘ड्रैगन’, ‘फंकी’, ‘आई एम गेम’ जैसी फिल्मों में दिखीं. अब उनके हाथ में कई फिल्में हैं. वो Thaaram, Manjanaththi और सूर्या 48 जैसी फिल्मों में दिखेंगी.

कयादू लोहार 26 साल की हैं. उन्होंने जूलरी पेजेंट कॉन्टेस्ट से अपने करियर की शुरुआत की. 

‘द पैराडाइज’ का बॉक्स ऑफिस
फिल्म को सोशल मीडया पर मिक्स रिव्यूज मिल रहे हैं. फिल्म के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने की खबरें हैं. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म को पहले दिन 7,552 शोज मिले. फिल्म ने रात 8 बजे तक 27.94 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने 32.97 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने हिंदी में 1.82 करोड़ कमाए. वहीं तमिल में 1.02 करोड़ का बिजनेस किया. तेलुगू में फिल्म ने 25.10 करोड़ कमाए.

इसी के साथ फिल्म ने ‘हिट 3’ को पछाड़ दिया है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 21 करोड़ का कलेक्शन किया था. ये अभी तक नानी के करियर की हाइएस्ट ओपनर थी. हालांकि, अब द पैराडाइज ने इस फिल्म को पछाड़ दिया है. अब देखना होगा कि ‘द पैराडाइज’ ओपनिंग वीकेंड पर कितना कलेक्शन करती है. फिल्म के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीद लिए हैं. फिल्म को श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया है. फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 45 मिनट है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *