Headlines

अखिलेश यादव का चुनावी आगाज, INDIA गठबंधन से ओवैसी तक, क्या कुछ बोले?


यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल बढ़ी हुई है. इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 2027 के चुनाव में बड़ी जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास अब कोई रास्ता नहीं बचा है तो प्रशासन का इस्तेमाल करती है. ये घबराएं हुए लोग हैं. हमें उम्मीद से ज्यादा से जनसमर्थन मिल रहा है. ये जनसमर्थन बीजेपी को हटाएगी. 

रायबरेली में मीडिया से बातचीत में उन्होंने आगे कहा, ”जो लोग बुलडोजर का नकारत्मक प्रयोग कर रहे हैं, इस बार जनता वोट का बुलडोजर चलाने जा रही है. इनका बुलडोजर भी भेद भाव से चलता है. ये लोग गाली देने वालों का सम्मान करते हैं. हमारे PDA में A फॉर अल्पसंख्यक में मुस्लिम, सिख बौद्ध भाई और सब माइनॉरिटी के भाई और आधी आबादी है.”

ओवैसी के साथ गठबंधन पर क्या बोले अखिलेश?

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के यूपी दौरा और गठबंधन पर बिना नाम लिए अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ”हमारा जो इंडिया गठबंधन पूर्व में था वही रहेगा. हमारा गठबंधन बहुत मज़बूत है और हम 2027 में बड़ी जीत हासिल करेंगे.”

जहां कहीं भी कोई अन्याय होगा सपा खड़ी रहेगी- अखिलेश यादव

रायबरेली दौरे को लेकर अखिलेश यादव ने कहा, ”हमारे विधायक के साथ जो अन्याय हुआ था, आज उनके सम्मान में हमने कार्यक्रम किया, जहां कहीं भी कोई अन्याय होगा वहां समाजवादी पार्टी खड़ी नज़र आएगी. जो लोग कह रहे हैं कि हमारा 20 करोड़ का रथ है वो हमे कम भी देंगे उसे दे देंगे. जो हाथरस की बेटी के साथ हुआ वही गाजीपुर में विश्वकर्मा समाज की बेटी के साथ हुआ है. 

सपा की सरकार बनने पर इंसाफ मिलेगा- अखिलेश यादव

उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि भविष्य में सपा सरकार बनने पर इंसाफ मिलेगा बीजेपी से ज्यादा नकारात्मक कोई नहीं हो सकता. बीजेपी के लोगों ने हमारे विधायक के साथ अन्याय किया. अमरोहा की घटना पर अखिलेश यादव ने कहा, ”यही बीजेपी का अपने लोगों को बचाने का तरीका है. वो अपने लोगों पर कार्रवाई नहीं करते, जो लोग रेप करने वालों का सम्मान कर सकते हैं, उनसे आप क्या उम्मीद कर सकते हैं.”

EC विवाद पर क्या बोले अखिलेश यादव?

चुनाव आयोग में मतभेदों को लेकर अखिलेश यादव ने कहा, ”जिन लोगों ने EC में धोखाधड़ी की है वो खुद ही इस्तीफा दे दें. अब तो स्पष्ट हो गया कि बीजेपी की कठपुतली बनकर वोट काट रहे थे, ये CEC के लोग चुनाव नोचवा लोग हैं. ये नकली हिंदू हैं जो लोग चढ़ावा चोरी कर लें वो कैसे लोग होंगे? बीजेपी के लोगों ने राम धन की चोरी की. चंदा चोरी करने वाले से खराब और कोई हो सकता है? इनके पाप का घड़ा भर गया है.”

यूपी राज्यसभा चुनाव: सुभासपा बढ़ा सकती है BJP की मुश्किल! 1 सीट पर फंसेगा पेंच?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *