लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उनपर निशाना साधा. बीजेपी एमपी सुधांशु त्रिवेदी ने पीसी को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल की राजनीतिक समझ शून्य है. वह अपनी सीट भी SP के दम पर जीतते हैं.
त्रिवेदी ने कहा कि अभी आपने देखा कि भारत की राजनीतिक के प्रपंच शिरोमणि राहुल गांधी ने एक बार फिर पीपीटी को दिखाया, जो कहीं से आया था.
BJP National Spokesperson Dr. Sudhanshu Trivedi addresses a press conference in New Delhi. https://t.co/nazTvgh8Um
— BJP (@BJP4India) September 24, 2026
5-6 साल से ही वो सबकुछ जान रहे: बीजेपी
राहुल ने कहा कि 50 साल से भारत की राजनीति देख रहे हैं, यानी 5-6 साल से ही वो सब जान रहे हैं. बंगाल में 1977 के बाद कांग्रेस नहीं लौटी है. बिहार में 1990 के बाद से कभी कांग्रेस नहीं रही. 1989 के बाद यूपी में जो गांधी परिवार का गृह राज्य था वहां भी कांग्रेस नहीं आई और एंटी इनकंबेंसी को लेकर आ जाते है. जिस जमाने में बूथ कैप्चरिंग और गोलियां चलती थी, तब एंटी इनकंबेंसी कांग्रेस के लिए भी काम नहीं करती थी. लेकिन जब से सीसीटीवी कैमरा लग गए सिस्टम मजबूत हो गया, तब से कांग्रेस को इसका ज्यादा सामना करना पड़ा.
भारत की राजनीति का ज्ञान नहीं: बीजेपी
राहुल ने कहा, ‘सिर्फ पकी दाढ़ी वाले युवा नहीं हो सकते. भारत की राजनीति का ज्ञान नहीं है. 1977 से बंगाल में कांग्रेस की सरकार नहीं बनी. 1999 के बाद से उड़ीसा में सरकार नहीं रही. कांग्रेस में एंटी इनकंबेंसी गांधी परिवार के अंदर है. वो अपने परिवार की सीट भी बिना सहयोगियों के जीत पाए. अमेठी और रायबरेली बिना सपा से समर्थन से नहीं जीत सकते.’
कांग्रेस के खिलाफ नहीं रहती थी इनकंबेंसी
त्रिवेदी ने आगे कहा, ‘जिस जमाने में बूथ कैपचेरिंग होती थी, गोलियां चलती थीं, तब तक एंटी इनकंबेंसी कांग्रेस के खिलाफ नहीं रहती थी. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने मुस्लिम की समर्थन से वायनाड जीता है. सपा की सहायता के बगैर कोई खानदानी सीट भी नहीं बचा सकते. खबर है, लेकिन कोई कोट नहीं है, तो इसका आधार क्या है?’
