Headlines

लद्दाख में MBBS BDS एडमिशन का नियम बदला, अब नीट रैंक से बनेगी मेरिट


लद्दाख प्रशासन ने केंद्रीय पूल के तहत एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर एडमिशन के नियमों में बदलाव किया है. अब इन सीटों के लिए अलग-अलग कैटेगरी और रोस्टर के आधार पर मेरिट नहीं बनाई जाएगी. नए नियमों के तहत सभी एलिजिबल उम्मीदवारों की एक ही मेरिट लिस्ट तैयार होगी और एडमिशन नीट रैंक के आधार पर किया जाएगा. लद्दाख में 7 नए जिलों के गठन के बाद प्रशासन ने सेंट्रल पूल मेडिकल सीटों के लिए मौजूदा व्यवस्था में संशोधन किया है. स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से जारी नई गाइडलाइंस को उपराज्यपाल वीके सक्सेना की मंजूरी मिली है. 

लद्दाख में सेंट्रल पूल सीटों के लिए 2021 में जो व्यवस्था लागू की गई थी, उसमें उम्मीदवारों को अलग-अलग कैटेगरी में रखा जाता था. इसमें आरक्षित और अनारक्षित वर्ग के अलावा लेह और कारगिल जिले, पुरुष और महिला उम्मीदवारों समेत दूसरी निर्धारित कैटेगरियां शामिल थी. नई व्यवस्था में इन अलग अलग कैटेगरी और रोस्टर सिस्टम को खत्म कर दिया गया है. अब उम्मीदवार का जिला, लिंग या वह आरक्षित अथवा अनारक्षित वर्ग से आता है, इन आधारों पर अलग मेरिट नहीं बनाई जाएगी. सभी एलिजिबल उम्मीदवारों को एक ही मेरिट लिस्ट में शामिल किया जाएगा. 

नीट रैंक और पसंद के आधार पर कॉलेज 

नई गाइडलाइन के तहत केंद्रीय पूल की एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर एडमिशन नीट की मेरिट, रैंक और उम्मीदवारों की ओर से भरी गई पसंद के आधार पर होगा. यानी उम्मीदवार की नीट रैंक के साथ आवेदन के दौरान चुने गए कॉलेज को भी सीट आवंटन ध्यान में रखा जाएगा. सेंट्रल पूल के तहत उपलब्ध सीमित सीटों के लिए यही नई मेरिट आधारित प्रक्रिया लागू होगी. 

ये भी पढ़ें-मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना में कैसे कर सकते हैं अप्लाई?‌ मिलते हैं ₹5000

2026-27 में लद्दाख को मिली 9 मेडिकल सीटें 

सत्र 2026-27 के लिए केंद्र ने लद्दाख को सेंट्रल पूल के तहत कुल 9 मेडिकल सीटें आवंटित की है. इनमें 7 एमबीबीएस और 2 बीडीएस सीटें शामिल है. 7 एमबीबीएस सीटों में 1 सीट लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज नई दिल्ली, एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज मेरठ, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज दिल्ली, आरएसडीकेएस गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर, दुमका मेडिकल कॉलेज झारखंड, एमएलबी मेडिकल कॉलेज झांसी और चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज दुर्ग में 1-1 सीट दी गई है. वहीं 2 बीडीएस सीट के जी डेंटल कॉलेज लखनऊ और गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज इंदौर को मिली है. 

आवेदन के लिए मिलेगा 7 दिन का समय 

लद्दाख प्रशासन के अनुसार जिन उम्मीदवारों के पास वैलिड नीट रैंक है और जो सेंट्रल पूल की इन सीटों के लिए एलिजिबल है, उन्हें आवेदन करने के लिए 7 दिन का समय दिया जाएगा. उम्मीदवारों का आवेदन लद्दाख के ऑफिशियल एनआईसी पोर्टल के जरिए करना होगा. प्रशासन ने एलिजिबल उम्मीदवारों को आगे की जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए यूटी लद्दाख की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी दिशा-निर्देश देखने की सलाह दी है.

ये भी पढ़ें-NHM में स्टाफ नर्स के 4724 पदों पर भर्ती, BSc नर्सिंग वालों को मौका 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *