Headlines

शार्क के बीच गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, पानी के अंदर मिला यह जवाब


शादी के लिए एक अच्छा और यादगार प्रपोजल हर किसी का सपना होता है. अपने पार्टनर के सामने प्यार का इजहार करने और जिंदगीभर साथ रहने की बात कहने का हर किसी का अपना अलग तरीका होता है. कोई खूबसूरत जगह चुनता है, कोई फूलों और मोमबत्तियों से सरप्राइज देता है, तो कोई ऐसा तरीका अपनाता है जिसे पार्टनर जिंदगीभर याद रखे. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में भी एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए कुछ ऐसा ही अनोखा तरीका चुना. उसने जमीन पर नहीं, बल्कि पानी के अंदर शार्क के बीच अपनी गर्लफ्रेंड से शादी के लिए पूछा. इसके बाद जो रिएक्शन देखने को मिला, वह इस पूरे प्रपोजल को और खास बना देता है.

शार्क के बीच किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज

वायरल पोस्ट में दिखाया गया यह खास प्रपोजल ब्रिटेन के Skegness Aquarium में हुआ. Buckinghamshire के रहने वाले James Walsh ने पोस्ट में अपनी गर्लफ्रेंड Paige Cook को शादी के लिए प्रपोज किया. James ने अपनी गर्लफ्रेंड की पसंद को ध्यान में रखते हुए यह जगह चुनी, क्योंकि Paige को शार्क बहुत पसंद हैं. दोनों पानी के अंदर डाइविंग कर रहे थे और इसी दौरान James ने अपने प्लान के मुताबिक Paige को शादी के लिए प्रपोस किया.

यह भी पढ़ें : ट्रेन में बोर हो रहा था परिवार, बेटी ने शुरू कर दिया ठुमके लगाना

 पानी के अंदर दिखाया शादी वाला सवाल

James ने इस प्रपोजल की पहले से तैयारी की थी. उन्होंने Aquarium के स्टाफ से संपर्क करके अपने प्लान के बारे में बताया था. इसके बाद पानी के अंदर उनके लिए खास इंतजाम किया गया. James ने Paige के सामने एक बोर्ड किया, जिस पर Will you marry me?  लिखा था. Paige को इस सरप्राइज की बिल्कुल उम्मीद नहीं थी. बोर्ड देखते ही वह कुछ पल के लिए हैरान रह गईं और फिर उन्होंने हाथ के इशारे से हां कह दी.

 Paige को शार्क बहुत पसंद हैं

इस प्रपोजल के पीछे सबसे खास वजह Paige की शार्क को लेकर पसंद हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, Paige लंबे समय से स्कूबा डाइविंग और शार्क के साथ तैरने का अनुभव लेना चाहती थीं. James ने इसी पसंद को ध्यान में रखते हुए ऐसा प्रपोजल प्लान किया, जो उनके लिए बाकी आम प्रपोजल से बिल्कुल अलग हो. James ने प्रपोजल की जगह चुनने के साथ-साथ अंगूठी को सुरक्षित रखने का भी इंतजाम किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने सगाई की अंगूठी को अपने वेटसूट के अंदर सुरक्षित रखा था, ताकि पानी के अंदर प्रपोज करते समय वह खो न जाए.

प्रपोजल देख यूजर्स ने किए कमेंट

इस खास पल के बाद Skegness Aquarium ने कपल की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की और दोनों को सगाई की बधाई दी. शार्क के बीच हुए इस अनोखे प्रपोजल की तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग भी मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, प्यार हो तो ऐसा, जहां बाकी लोग शार्क से डरते हैं, वहां ये शख्स  प्रपोज कर रहा है. वहीं दूसरे यूजर ने कहा, यह प्रपोजल को जिंदगीभर याद रहने वाला है  एक अन्य यूजर ने मजाक में लिखा, शार्क भी सोच रही होंगी कि ये इंसान आखिर कर क्या रहे हैं. वहीं कुछ लोगों ने कपल को सगाई की बधाई भी दी.

यह भी पढ़ें : फोन की लत छुड़ाने को स्कूल ने रचा खौफनाक ड्रामा, सदमे में आ गए बच्चे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *