The Paradise Box Office Collection: नेचुरल स्टार नानी इन दिनों फिल्म ‘द पैराडाइज’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इसे दर्शकों और क्रिटिक्स की मिली जुली प्रतिक्रिया मिला है. भले ही फिल्म को नेगेटिव रिव्यू मिले हैं लेकिन इसकी कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा है और इसने पहले ही दिन बंपर कमाई कर ली है. मूवी रिलीज होते छा गई और ये तेलुगु की 2026 की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल हो गई है. चलिए बताते हैं इसका कलेक्शन…
‘द पैराडाइज’ का डे-1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
तेलुगु फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने पहले दिन बंपर कमाई की है या यूं कहें कि नेगेटिव रिव्यू के बाद भी रिकॉर्ड ब्रेकर साबित हुई है. फिल्म को भले ही हिंदी ऑडियंस से खास रिस्पांस नहीं मिला हो लेकिन तेलुगु में इसे काफी पसंद किया जा रहा है, जिसकी वजह से मूवी ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की और ये रिकॉर्ड ब्रेकर पहले ही दिन बन गई.
– ‘द पैराडाइज’ को तमिल, तेलुगु और हिंदी समेत 8 भाषाओं में रिलीज किया गया है.
– सैकनिल्क के मुताबिक, रात 10.30 बजे तक फिल्म ने तेलुगु में 31.30 करोड़, हिंदी में 2.25 करोड़ और तमिल में 1.10 करोड़ का बिजनेस किया है.
– इसके बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 46.25 करोड़ हो चुका है.
| द पैराडाइज | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | ऑक्यूपेंसी |
| पेड प्रीमियर | 11.60 करोड़ | 79.0% |
| डे-1 | 34.65 करोड़ (रात 10.30 बजे तक) | 47.0% |
| टोटल कलेक्शन | 46.25 करोड़ |
यह भी पढ़ें: साउथ की 9 अपकमिंग फिल्में, जो बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के छक्के छुड़ा देंगी
‘द पैराडाइज’ बनी 2026 की तेलुगु की तीसरी बिगेस्ट ओपनर
इसके साथ ही अब ‘द पैराडाइज’ ने तेलुगु में 2026 का बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. ये 2026 की तेलुगु की तीसरी बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है. इसने ‘मना शंकर वरा प्रसाद गारु’ ( 41.6 करोड़), पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ (34.75 करोड़) और इरुमुडी (12.43 करोड़) जैसी टॉप 7 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है और अब इस टॉप 10 की लिस्ट से ‘राकासा’ (2.85 करोड़) बाहर हो गई है, जो कि दसवें नंबर पर थी.
2026 की टॉप ओपनिंग करने वाली तेलुगु फिल्में
1. पेद्दी- 69.5 करोड़
2. द राजा साब- 62.9 करोड़
3. द पैराडाइज- 46.25 करोड़
4. मना शंकर वरा प्रसाद गारु- 41.6 करोड़
5. उस्ताद भगत सिंह- 34.75 करोड़
6. इरुमुडी- 12.43 करोड़
7. लेनिन- 7.15 करोड़
8. डकैत- 6.5 करोड़
9. अनागनागा ओका राजू- 5.5 करोड़
10. मां इंटि बंगारम- 5.35 करोड़
यह भी पढ़ें: थ्रिलर से हॉरर कॉमेडी तक, थिएटर-ओटीटी पर इस फ्राइडे रिलीज होंगी मलयालम की 5 धांसू फिल्में
‘द पैराडाइज’ बनी नानी की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म
इतना ही नहीं, ‘द पैराडाइज’ की शुरुआत काफी शानदार रही थी. इसने पेड प्रीमियर में ही कमाई के मामले में इतिहास ही रच दिया था. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने एडवांस बुकिंग और पेड प्रीमियर शो में दुनियाभर में 40 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था. इसके बाद ये सिर्फ एडवांस बुकिंग के जरिए ही नानी की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म भी बन गई. इसने उनकी आखिरी रिलीज ‘हिट द थर्ड केस’ (2025) को पछाड़ दिया है, जिसने ओपनिंग डे पर 37.80 करोड़ कमाए थे.
‘द पैराडाइज’ के बारे में
बहरहाल, अगर ‘द पैराडाइज’ के बारे में बात की जाए तो इसमें नानी लीड रोल में हैं और राघव जुयाल ने विलेन की भूमिका को निभया है. इससे जारी किए गए फर्स्ट लुक और झलक को लोगों ने काफी पसंद किया था. आपको बता दें कि फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट के साथ रिलीज किया गया है. आपको बता दें कि राघव ने इस फिल्म से तेलुगु में डेब्यू किया है.
