Dog Surgery Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि जापान के 26 वर्षीय करोड़पति जासो (Jaso) ने खुद को कुत्ते जैसा दिखाने के लिए करीब 220 करोड़ रुपये खर्च कर दिए. बताया जा रहा है कि उन्होंने इसके लिए कई सर्जरी करवाईं और अब वह कुत्ते की तरह चलते-फिरते और जीवन बिताते हैं. हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इसके बाद भी यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
220 करोड़ खर्च कर युवक बना ‘कुत्ता’?
वायरल पोस्ट के मुताबिक, जापान के 26 वर्षीय करोड़पति जासो ने अपनी पहचान बदलने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए. दावा किया जा रहा है कि उन्होंने करीब 220 करोड़ रुपये सर्जरी पर खर्च किए जिससे उनका रूप और हाव-भाव बिल्कुल कुत्ते जैसे दिखाई दें. पोस्ट में यह भी कहा गया है कि अब वह कुत्ते की तरह चलते हैं, उसी तरह रहते हैं और अपनी जिंदगी भी उसी अंदाज में जीते हैं.
एक युवक बना कुत्ता 🐕
26 साल के करोड़पति ‘जैसो’ ने खुद को कुत्ते जैसा दिखाने के लिए करीब 220 करोड़ रुपये खर्च कर दिए! 🐶💸
अब सवाल ये है कि भाई, करोड़पति बनकर लोग बंगला-गाड़ी खरीदते हैं… और इन्होंने सीधे कुत्ता बनने का सपना खरीद लिया! 😂
वीडियो वायरल है, दावा भी बड़ा है,… pic.twitter.com/nrAi9MpCZO
— R.k yadav (@ranjeetkum96374) August 7, 2026
सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए अलग-अलग रिएक्शन
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दीं. कई लोगों ने हैरानी जताते हुए लिखा कि करोड़पति बनने के बाद लोग घर, गाड़ी या दूसरी चीजें खरीदते हैं, लेकिन इस युवक ने कुत्ता बनने का सपना चुन लिया. वहीं एक यूजर ने मजाक में लिखा कि इसे अजूबा घोषित कर देना चाहिए. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि आजकल लोग इंसान बनने के जगह कुछ और बनने की कोशिश कर रहे हैं. एक अन्य यूजर ने कहा कि अगर दावा सच है, तो 220 करोड़ रुपये खर्च करके कुत्ता बनने का जुनून वाकई हैरान करने वाला है.
यह भी पढ़ें – अचानक हिलने लगा रहस्यमयी कुएं का शांत पानी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
कुछ लोगों ने उठाए सवाल
जहां कई लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हुए, वहीं कुछ यूजर्स ने इस दावे पर सवाल भी उठाए. एक यूजर ने पूछा कि आखिर यह इंसान है या सच में कुत्ता, इसके जवाब में पोस्ट करने वाले व्यक्ति ने लिखा कि यह इंसान ही है, जिसने सर्जरी करवाकर खुद को कुत्ते जैसा बना लिया है. इसके अलावा कई लोगों ने लिखा कि पैसा होने पर इंसान अपने अलग-अलग शौक पूरे करता है, जबकि कुछ यूजर्स ने इसे अजीब और हैरान करने वाला फैसला बताया फिलहाल सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर लगातार अपनी राय दे रहे हैं. हालांकि, वायरल पोस्ट में किए गए इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
यह भी पढ़ें – जैकेट में छिपे पिल्ले ने जीता पटना पुलिस का दिल, बाइकर को रोककर देखा प्यारा नजारा
