Headlines

TV Serial Spoilers: रस्सी से बंधे लीला-वसुंधरा के हाथ, मासा और वसुधा को मिला बिजनेस अवॉर्ड


टीवी शोज के अपकमिंग एपिसोड में एक बार फिर जबरदस्त ड्रामा और नए ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं. कहीं रिश्तों की परीक्षा होगी, तो कहीं साजिशें कहानी में नया मोड़ लाएंगी. वहीं, कुछ किरदारों के सामने ऐसी मुश्किलें आएंगी, जिनसे उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल सकती है. आइए जानते हैं आने वाले एपिसोड में क्या-क्या खास होने वाला है.

‘अनुपमा’
रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में कुकिंग कॉम्पिटिशन के दौरान खूब ड्रामा देखने को मिलेगा. टास्क में लीला (बा) और वसुंधरा के हाथ रस्सी से बांध दिए जाएंगे, जिसके बाद दोनों के बीच नोकझोंक और मजेदार पल देखने को मिलेंगे. वहीं, जज के उन्हें ‘कार्टून’ कहने पर दोनों पलटकर करारा जवाब देंगी और उनसे सॉरी बुलवा लेंगी. दूसरी ओर, अनुपमा लीला के गुस्से को संभालती नजर आएगी.

‘गंगा माई की बेटियां’
ज़ी टीवी के शो ‘गंगा माई की बेटियां’ के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा. प्रिंसिपल सोनी को उसके माता-पिता को स्कूल बुलाने का आदेश देगी. सोनी अपनी मां गंगा माई की खराब तबीयत का हवाला देकर उनसे माफी की गुहार लगाएगी, लेकिन प्रिंसिपल उसे रस्टीकेट करने की धमकी देगी. ऐसे में गंगा चुप नहीं बैठेगी और मामले में दखल देकर बड़ा कदम उठाएगी. दूसरी ओर, पंचायत के सामने गंगा का एक फैसला दुर्गा को नई उम्मीद देगा. वहीं, पूर्वी और दुर्गावती की साजिशों से घर का तनाव भी बढ़ता नजर आएगा.

‘तुम से तुम तक’
ज़ी टीवी के शो ‘तुम से तुम तक’ के अपकमिंग एपिसोड में वर्धन हाउस में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा. राजनंदिनी की धमकी के बाद अनु पहले से ही डरी हुई है, तभी उसे खून से लिखा एक रहस्यमयी मैसेज मिलता है. इसे देखकर अनु और गायत्री मां के होश उड़ जाएंगे. अनु इस मैसेज के पीछे छिपे सच का पता लगाने की ठान लेगी. वहीं, मीरा और मानसी की साजिश का पर्दाफाश करने के करीब झेंडे पहुंच जाएगा, जबकि आर्या यश को इस पूरे खेल से दूर रखने की कोशिश करेगा.

ये भी पढ़ें:-Box Office: कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है सनी की ‘बंटवारा 1947’? बॉलीवुड की टॉप A रेटेड ओपनर्स की लिस्ट में कर पाएगी एंट्री?

‘वसुधा’
ज़ी टीवी के शो ‘वसुधा’ के अपकमिंग एपिसोड में चौहान हवेली में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. मासा और वसुधा को बिजनेस अवार्ड मिलने की खुशी के बीच सरिका नई साजिश रचेगी. वहीं, दादी सा दोनों पर जमकर भड़केंगी और धोखे से आहत होकर उन्हें बातें सुनाएंगी. दूसरी तरफ, संतोष पूरे समाज के सामने घर का तमाशा करने की धमकी देगा. करिश्मा भी विदेशी डेलिगेट्स की डील कैंसिल होने का आरोप वसुधा पर लगाएगी, लेकिन देवांश उसके बचाव में खड़ा होगा.

ये भी पढ़ें:-Friday Box Office: ‘स्पाइडर मैन’ के आगे पहले ही दिन पिटी ‘ओह माय डॉग’, ‘धमाल’ 4 का भी निकला दम, जानें-फ्राइडे का कलेक्शन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *