Headlines

WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल


भारत और श्रीलंका के बीच इस महीने दो मैचों की टेस्ट सीरीज होने जा रही है. भारतीय टीम ने मौजूदा WTC चक्र में अब तक 9 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें 4 मुकाबले में जीत, 4 में हार और 1 मैच ड्रॉ रहा है. भारत के खाते में अभी 52 अंक हैं और उसका जीत पर्सेन्ट (PCT) 48.15 है. ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ यह टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के लिए बड़ी परीक्षा होगी. अगर भारत इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करता है और जीत हासिल करता है, तो WTC अंक तालिका में उसकी रैंकिंग और मजबूत हो सकती है. सीरीज शुरू होने के पहले आइए  ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की अंक तालिका को देखते हैं और जानते हैं भारत की रैंकिंग क्या है. 

1. ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया ने इस WTC चक्र में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. टीम ने 8 टेस्ट में 7 जीत और सिर्फ एक हार झेली है. 84 अंकों और 87.50 जीत प्रतिशत के साथ कंगारू टीम फिलहाल अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज है.

2. दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका ने सिर्फ 4 टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन उनमें से 3 जीतकर अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है. टीम के खाते में 36 अंक हैं और उसका जीत प्रतिशत 75.00 है. इसी वजह से अफ्रीकी टीम दूसरे स्थान पर बनी हुई है.

3. न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड ने 6 टेस्ट मुकाबलों में 4 जीत, 1 हार और 1 ड्रॉ दर्ज किया है. टीम के 52 अंक हैं और उसका जीत प्रतिशत 72.22 है. लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर कीवी टीम तीसरे स्थान पर मौजूद है.

4. बांग्लादेश

बांग्लादेश ने इस चक्र में अब तक सिर्फ 4 टेस्ट खेले हैं. टीम ने 2 मुकाबले जीते, एक हारा और एक ड्रॉ खेला. 28 अंक और 58.33 जीत प्रतिशत के साथ बांग्लादेश चौथे स्थान पर है. कम मैच खेलने के बावजूद बेहतर जीत प्रतिशत ने उसे भारत से ऊपर पहुंचा दिया है.

5. भारत

टीम इंडिया ने अब तक 9 टेस्ट में 4 जीत, 4 हार और एक ड्रॉ दर्ज किया है. भारत के 52 अंक हैं और जीत प्रतिशत 48.15 है. श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज भारत के लिए सिर्फ सीरीज जीतने का ही नहीं, बल्कि WTC अंक तालिका में ऊपर चढ़ने का भी सुनहरा मौका होगी.

यह भी पढ़ें- आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *