Headlines

रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर


संन्यास के बाद अजिंक्य रहाणे ने यशस्वी जायसवाल से जुड़े एक पुराने विवाद को लेकर खुलासा किया कि उन पर 4 मैच का बैन लग सकता था. उनके ऊपर होने वाले एक्शन को लेकर चिट्ठी भी लिखी जा चुकी थी. बता दें कि 2022 दलीप ट्रॉफी फाइनल में रहाणे ने जायसवाल को मैदान से बाहर कर दिया था. ये स्लेजिंग से शुरू हुआ, जिसमें हालात बिगड़ने के बाद वेस्ट जोन के लिए कप्तानी कर रहे रहाणे को बीच में आना पड़ा. उन्होंने अपने खिलाड़ी जायसवाल को ही बाहर कर दिया, अब उन्होंने खुलासा किया कि वह अगर ऐसा नहीं करते तो उनपर बैन लगना तय था.

2022 दलीप ट्रॉफी में वेस्ट जोन और साउथ जोन के बीच फाइनल हुआ था. इस मैच में यशस्वी जायसवाल साउथ जोन के बल्लेबाज रवि तेजा को स्लेज कर रहे थे. अंपायर द्वारा कई बार चेतावनी देने के बाद भी यशस्वी नहीं रुके. अजिंक्य रहाणे को बीच में आना पड़ा, जो वेस्ट जोन के कप्तान थे. अब संन्यास के बाद रहाणे ने उस विवाद को लेकर खुलकर बात की और बताया कि यशस्वी पर बैन लग जाता अगर वह उन्हें मैदान से बाहर नहीं करते.

एक इंटरव्यू में रहाणे ने कहा, “उस समय यशस्वी को बुरा लगा होगा. खेल में स्लेजिंग होती है, इससे मजा आता है और ये होना भी चाहिए लेकिन उस समय ज्यादा हो रहा था. हमने पहले भी कई बार देखा है जब खिलाड़ियों पर इस तरह की चीजों के लिए बैन लग जाए. मुझे लगा कि दोनों प्लेयर्स आप से बाहर हो रहे हैं, मेरी जिम्मेदारी मेरी टीम के खिलाड़ी को संभलाने की थी.”

यह भी पढ़ें- ‘वो सिर्फ सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं…’ CoE के बचाव में बोले वीवीएस लक्ष्मण

रहाणे के सामने फाड़ी बैन की चिट्ठी

अजिंक्य रहाणे ने बताया कि रेफरी यशस्वी जायसवाल पर 4 मैचों के प्रतिबंध की चिट्ठी लिख भी चुके थे. उन्होंने कहा, “रेफरी 4 मैच के बैन लगाने को तैयार थे. चिठ्ठी भी लिख चुके थे। वे मेरे पास आकर बोले ‘चिठ्ठी ये है, लेकिन तुमने जो किया उसके बाद मैं इसे फाड़ रहा हूं.’ मेरे सामने उन्होंने फाड़ दिया, मुझे खुशी थी कि हमारे खिलाड़ी पर कोई बैन नहीं लगा. अब वह टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं.”

यह भी पढ़ें- देखें भारत के उन चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट, जो अभी CoE में हैं



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *