Headlines

Video: तलाक के बाद मां को मिली कस्टडी, लेकिन पिता से ऐसे लिपटा बच्चा कि देख रो पड़े लोग, वीडियो वायरल


इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो लोगों की आंखें नम कर रहा है. रिश्तों के टूटने की खबरें तो अक्सर सामने आती रहती हैं, लेकिन जब बात एक मासूम बच्चे की आती है, तो दर्द कई गुना बढ़ जाता है. एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें एक छोटा सा बच्चा अपने पिता से इस तरह लिपट जाता है जैसे उसकी पूरी दुनिया वही हो. मां-बाप के बीच हुए तलाक का असर उस मासूम पर साफ दिख रहा है, और यही वजह है कि यह वीडियो लोगों के दिलों को झकझोर रहा है. हर कोई इस पल को देखकर यही सोचने पर मजबूर है कि आखिर इस बच्चे का कसूर क्या है.

मां की गोद में आने से पहले पिता से लिपटा मासूम

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक कपल के तलाक के बाद बच्चे के बंटवारे का भावुक पल कैद हुआ है. बताया जा रहा है कि कोर्ट के फैसले के अनुसार 2 साल के बच्चे की कस्टडी मां को दी गई. लेकिन जब मां अपने बेटे को पिता की गोद से लेने की कोशिश करती है, तो बच्चा पिता से जोर से चिपक जाता है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्चा अपने पिता को छोड़ना ही नहीं चाहता और बार-बार उन्हें कसकर पकड़ लेता है. वहां मौजूद लोग भी इस नजारे को देखकर भावुक हो जाते हैं.

मां की कोशिश और बच्चे की जिद

वीडियो में मां बार-बार बच्चे को अपनी ओर लेने की कोशिश करती है, लेकिन बच्चा हर बार पिता की ओर ही झुक जाता है. उसकी आंखों में डर और बेचैनी साफ नजर आती है. यह दृश्य इतना इमोशनल है कि देखने वाले खुद को रोक नहीं पा रहे. कई लोग कह रहे हैं कि यह सिर्फ एक वीडियो नहीं बल्कि एक मासूम के दिल का दर्द है जो कैमरे में कैद हो गया. वीडियो में पिता की आंखों में अफसोस और पछतावा साफ दिखाई दे रहा है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: गजब! तेल संकट के बीच कुत्ते की पीठ पर टंकी रख पेट्रोल भरवाने पहुंचा शख्स, वीडियो देख आएगी हंसी

सोशल मीडिया पर उमड़ा भावनाओं का सैलाब

जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने इसे बेहद दर्दनाक बताया और कहा कि बच्चों पर ऐसे फैसलों का गहरा असर पड़ता है. एक यूजर ने लिखा, “दिल टूट गया ये देखकर, बच्चे को समझ ही नहीं आ रहा कि क्या हो रहा है.” वहीं दूसरे ने कहा, “कानूनी फैसले अपनी जगह हैं, लेकिन बच्चों की भावनाओं को भी समझना जरूरी है.” वीडियो को viraltalkstudio नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: RCB जर्सी से हुआ नामकरण, महाराष्ट्र के कपल ने बेटे का नाम रखा विराट, वीडियो हुआ वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *