समान नागरिक संहिता कानून पर देश भर में चर्चा के बीच राजधानी नई दिल्ली में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. संभावना जताई जा रही थी कि दोनों नेताओं के बीच यूसीसी को लेकर भी बात हो सकती है. इस बीच सीएम योगी ने गृह एवं सहकारिता मंत्री से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट किया.
इस पोस्ट में सीएम ने बताया कि किशाऊ बांध परियोजना को लेकर हुई बैठक सफल रही और इसका लाभ आने वाली पीढ़ियों को मिलेगा.
सीएम योगी ने लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जल संसाधनों के समुचित उपयोग और भावी पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण संकल्प साकार हुआ है.
UCC पर कांग्रेस नेता असीम वकार का बड़ा दावा, ‘देश का कोई भी गृहमंत्री…’
MoU पर हस्ताक्षर हुआ- सीएम योगी
उन्होंने लिखा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता एवं केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल की उपस्थिति में आज नई दिल्ली में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के मध्य ‘किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना’ से संबंधित MoU पर हस्ताक्षर ‘सहयोग से समाधान’ और सहकारी संघवाद की भावना की सशक्त अभिव्यक्ति है.
‘हम तो बस…’ अमित शाह के UCC वाले बयान पर अखिलेश की पहली प्रतिक्रिया
सीएम ने लिखा कि परियोजना के साकार होने से उत्तर प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से अन्नदाताओं को संबल, पेयजल की उपलब्धता को मजबूती और यमुना की अविरलता एवं निर्मलता को नई शक्ति मिलेगी.
उन्होंने लिखा कि पूर्ण विश्वास है कि राज्यों का यह साझा संकल्प जल सुरक्षा और कृषि समृद्धि के नए द्वार खोलते हुए ‘विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत’ के निर्माण को नई गति प्रदान करेगा.
बता दें इस बैठक में यूपी के अलावा दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री भी शामिल थे.
