Headlines

‘लस्ट स्टोरीज 3’ से ‘इरुमुडी’ तक, नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते गर्दा उड़ाएंगी ये 5 फिल्में


ओटीटी के दिग्गज प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ये हफ्ता जबरदस्त रहने वाला है. दरअसल इस वीक नेटफ्लिक्स पर न्यू एज रिलेशनशिप ड्रामा से लेकर कॉमेडी और सस्पेंस से भरी फिल्मों और सीरीज का तड़का लगने वाला है जो आपके फुल एंटरटेन करेंगी. तो चलिए यहां इस वीक नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली सभी फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट यहां जान लेते हैं.

लस्ट स्टोरीज 3
लस्ट स्टोरीज 3 एक एंथोलॉजी है जिसमें चार फिल्ममेकर्स अलग-अलग कहानियां लेकर आए हैं. किरण राव, विक्रमादित्य मोटवाने, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज ने इसके चार हिस्सों को डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, विजय वर्मा, अली फजल और अदिति राव हैदरी जैसे कलाकार हैं और यह 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

इरुमुडी
रवि तेजा की तेलुगु एक्शन ड्रामा फिल्म इरुमुडी ब्लॉकबस्ट रह है. वहीं अब ये डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ रही है. बता दें कि दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने के बाद, इरुमुडी 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. यह फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषाओं में अवेलेबल होगी.

लस्ट स्टोरीज 3' से 'इरुमुडी' तक, नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते गर्दा उड़ाएंगी ये 5 फिल्में

स्ट्रेंजर थिंग्स: टेल्स फ्रॉम ‘85 सीजन 2
एनिमेटेड ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ स्पिन-ऑफ का दूसरा और आखिरी सीजन 17 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर आ रहा है. नए सीजन की कहानी वहीं से आगे बढ़ती है जहां पहले सीजन में हॉकिन्स इन्वेस्टिगेटर्स क्लब की ‘हॉर्ड क्वीन’ के साथ लड़ाई खत्म हुई थी. जैसे-जैसे शहर में हालात नॉर्मल होने लगते हैं, अजीब भूतिया साये और ‘हेट स्पराइट्स’ नाम का नया खतरा युवा इन्वेस्टिगेटर्स के लिए नई मुसीबतें खड़ी कर देते हैं.

ये भी पढ़ें:-मंडे को ‘मिर्जापुर द मूवी’ पर भी भारी पड़ी ‘हनुमान अंश’, ‘हैवान’ ने तोड़ा दम, जानें- कलेक्शन

बेस्ट ऑफ द बेस्ट
बेस्ट ऑफ द बेस्ट नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर को प्रीमियर करेगी. यह फिल्म बचपन की सबसे अच्छी दोस्त माया और अंजली की कहानी है, जो यूसीएलए में एक  बॉलीवुड-फ्यूजन डांस टीम में शामिल होती हैं. कॉमेडियन हसन मिन्हाज उनके कोच की भूमिका निभा रहे हैं. माया के किरदार में मैत्रेयी रामकृष्णन और अंजली के किरदार में प्रियंका केडिया हैं.

लस्ट स्टोरीज 3' से 'इरुमुडी' तक, नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते गर्दा उड़ाएंगी ये 5 फिल्में

द स्कैंडल
जो लोग कोरियन शो देखना पसंद करते हैं, उनके लिए यह हफ्ता बहुत मज़ेदार होने वाला है. साउथ कोरियन पीरियड रोमांस ड्रामा ‘द स्कैंडल’ 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही हैय कोरिया के जोसियन राजवंश के समय पर आधारित यह सीरीज तीन लोगों के बीच प्यार, चाहत और हेर-फेर के एक खतरनाक खेल की कहानी है.

लस्ट स्टोरीज 3' से 'इरुमुडी' तक, नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते गर्दा उड़ाएंगी ये 5 फिल्में

ये भी पढ़ें:-‘मेरे पास छुपाने के लिए कुछ नहीं’, दिशा सालियान मामले में आरोपों पर सूरज पंचोली ने तोड़ी चुप्पी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *