Headlines

Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान


जौनपुर-सावन के पावन महीने में भगवान शिव के प्रति आस्था के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. सुजानगंज थाना क्षेत्र में इस बार कांवड़ियों का एक अनोखा अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया. गौरी शंकर मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर कुछ कांवड़िये बुलडोजर पर सवार होकर कांवड़ लेकर जलाअभिषेक के लिए बोल बम के नारे के साथ  रवाना हुए. आमतौर पर कांवड़िए पैदल, बाइक या अन्य साधनों से यात्रा करते नजर आते हैं, लेकिन बुलडोजर पर सवार होकर कांवड़ यात्रा करते हुए दिखाई देना लोगों के लिए आकर्षण का विषय बन गया.

बुलडोजर पर कांवड़ लेकर निकले कांवड़िये

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कांवड़ियों का अलग अंदाज देखने के मिल रहा है. वीडियो में कांवड़िये बुलडोजर पर कांवड़ ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. बुलडोजर पर सवार कांवड़ियों को देखकर सड़क से गुजर रहे लोग रुककर इस अनोखे दृश्य को देखने लगे. कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से इसका वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

अनोखा अंदाज देख दंग रह गए लोग

स्थानीय लोगों के बीच कांवड़ियों के इस अनोखे अंदाज की खूब चर्चा हो रही है. बुलडोजर पर सवार होकर निकली कांवड़ यात्रा ने सावन की आस्था को एक अलग ही रंग दे दिया. आपको बता दें कि अभी सावन का महीना चल रहा है और देशभर से शिवभक्त जल लेकर भगवान शिव को अर्पित करने निकले हैं. खासतौर पर नॉर्थ इंडिया में ये चलन काफी प्रचलित है और कहा जाता है कि भगवान शिव को सावन में जल चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं.

यह भी पढ़ेंः मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब

यूजर्स बोले, ऐसी यात्रा पहले कभी नहीं देखी

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भोलों का ये अंदाज देखकर मजा आ गया. एक और यूजर ने लिखा…बुलडोजर से कौन कांवड़ ले जाता है भाई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बुलडोजर वाले कांवड़िये दिखने बाकी थे वो भी देख लिए.

यह भी पढ़ेंः दिल्ली की बारिश में जूबी डूबी पर थिरकीं हसीनाएं, वीडियो देख बन जाएगा दिन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *