महाराष्ट्र राज्य के ठाणे जिले में स्थित डोंबिवली और कल्याण में आवारा कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. कल्याण में सोमवार (10 अगस्त) को एक दिन में कुत्ते ने 200 से अधिक लोगों को काटा है.
वहीं, डोंबिवली नगर निगम इलाकों में एक ही दिन में आवारा कुत्तों के काटने के 67 मामले सामने आए हैं, जिससे स्थानीय लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं. पिछले कुछ हफ्तों में इलाके में कुत्ते के काटने की घटनाओं में थोड़ी कमी आई थी, लेकिन सोमवार के मामलों से लोगों में दहशत बढ़ने लगी है.
‘सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो…’, मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
#WATCH | Thane, Maharashtra: More than 100 people are undergoing treatment at the Rukminibai Hospital after being bitten by stray dogs in the Kalyan area.
Chief Medical Officer, Rukminibai Hospital, Sulochana Tribhuvan says, “There has been a significant rise in dog bite cases… pic.twitter.com/1gIRAmTdFH
— ANI (@ANI) August 10, 2026
48 घंटों में 200 से अधिक लोगों को कुत्तों ने काटा
कल्याण और डोंबिवली नगर निगम इलाके में कुत्तों के काटने के आंकड़े बहुत चिंताजनक हैं. पिछले 48 घंटों के मामलों पर नजर डालें तो यहां 200 से अधिक लोगों को कुत्तों ने काटा है. अकेले कल्याण में 48 घंटों में 161 लोगों को कुत्तों ने काटा है, जबकि डोंबिवली में 50 से अधिक लोगों को कुत्तों ने काटा है. कुत्तों के काटने के मामलों में अचानक हुई इस बढ़ोतरी के कारण सरकारी और निजी अस्पतालों में भीड़ बढ़ गई है. यहां सभी मरीजों को एंटी-रेबीज वैक्सीन समेत उचित इलाज दिया जा रहा है.
डेढ़ साल में 38 हजार से अधिक लोगों को कुत्तों ने काटा
कल्याण-डोंबिवली में आवारा कुत्तों का आतंक डेढ़ साल में 38 हजार से अधिक लोगों को कुत्तों ने काटा है. कल्याण-डोंबिवली में साल 2025 में जनवरी से दिसंबर तक 21,165 लोगों को आवारा कुत्तों द्वारा काटने के मामले सामने आये थे. इस साल के आंकड़े तो और चौंका देने वाले हैं. साल 2026 में केवल 7 महीनों में 17,542 लोगों को कुत्तों ने काटा है. अगर ऐसे ही मामले सामने आते रहे तो ये संख्या बहुत अधिक हो सकती है.
सड़कों पर चलना हुआ मुश्किल
आवारा कुत्तों की इस बढ़ती समस्या के कारण बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है. लोगों को घर से निकलते ही कुत्तों के खौफ में जीना पड़ रहा है. स्थानीय लोग नगर निगम प्रशासन के खिलाफ कड़ा गुस्सा दिखा रहे हैं, लोगों की मांग है कि आवारा कुत्तों को कंट्रोल करने के लिए तुरंत ठोस कदम उठाए जाएं.
लाठीचार्ज के बाद देवेंद्र महतो की तबीयत बेहद खराब, अभिजीत दीपके ने किया वीडियो कॉल, हुई यह बात
