Headlines

पटना में 10वीं की छात्रा लापता, रेलवे ट्रैक पर मिली स्कूल ड्रेस और बैग


पटना के केंद्रीय विद्यालय की 10वीं की छात्रा रहस्यमय तरीके से लापता हो गई है. छात्रा की स्कूल ड्रेस और बैग रेलवे ट्रैक पर मिला है. इस बीच परिजनों ने देर रात सड़क जाम कर आगजनी कर दी है. बता दें कि केंद्रीय विद्यालय खगौल की 10वीं कक्षा की छात्रा स्कूल की छुट्टी के बाद  लापता हो गईं है.
 
देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. खोजबीन के दौरान रेलवे ट्रैक से उसकी स्कूल ड्रेस और स्कूल बैग गिरा हुआ मिला है. परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए सरारी गुमटी के पास सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया है. 

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, ‘मुझसे जुड़े लोगों को…’

परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

परिजनों ने पुलिस प्रशासन से लापता छात्रा की जल्द खोजबीन करने की गुहार लगाई है. वहीं सड़क जाम की सूचना मिलने पर शाहपुर थाना पुलिस के अलावा आसपास के सभी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. लेकिन लोग इतने उग्र थे कि पुलिस प्रशासन ने भी पीछे हटना ही जरूरी समझा.

लापता छात्रा सपना कुमारी के चाचा प्रेम कुमार ने बताया कि लोको रेलवे कॉलोनी क्वार्टर नंबर 602 A में रहने वाली लापता छात्रा के पिता संजय कुमार रेलवे में कार्यरत है. उनकी भतीजी केंद्रीय विद्यालय में दसवीं की छात्रा है. सोमवार (10 अगस्त) की सुबह 8.00 बजे सपना स्कूल गई थी. स्कूल की छुट्टी 1 बजकर 40 मिनट पर होती है, लेकिन उनकी भतीजी स्कूल से घर नहीं पहुंची.

रेलवे ट्रैक पर मिला छात्रा का बैग और ड्रेस

इस बीच जब वह स्कूल में पहुंचे तो स्कूल से उनकी बच्ची निकल चुकी थी. वे लोग छात्रा की खोज करते हुए रेलवे ट्रैक के पास पहुंचे तो वहां पर छात्रा का पूरा ड्रेस, स्कूल बैग, आईकार्ड गिरा हुआ मिला. उन्होंने बताया कि उन्होंने खगौल थाने में जाकर लिखित शिकायत दर्ज करवाई लेकिन अगले दिन थाना प्रभारी के आने के बाद कार्रवाई करने की बात कही गई है.

इस संबंध में डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस लापता छात्रा की खोजबीन में लगी हुई है. डॉग स्क्वायड की टीम बुलाकर स्कूल में भी छानबीन की गई है. स्कूल के सीसीटीवी फुटेज में छात्रा अपने एक दोस्त के साथ जाती हुई दिख रही है. फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है.

राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- ‘सरकार…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *