Headlines

दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी


अब दुनिया बहुत आगे पहुंच चुकी है और जो हम पहले केवल मूवी और किताबों में पढ़ते थे वह सब सच में देखने को मिल रहा है. ऑटोमोबाइल मार्केट में पीछे नहीं रहा है. अब इस फील्ड में ऐसे-ऐसे कमाल के कारनामे देखने को मिलते हैं. जो की सभी को हैरान कर देते हैं. आज हम भी एक ऐसी ही चमत्कार की बात करेंगे. दरअसल चीन की एक कंपनी ने दुनिया की पहली ऐसी क्रूजर बाइक से पेश किया है जो AI से लैस है और सबसे बड़ी बात यह है कि यह चलते-चलते खुद अपनी बैटरी भी चार्ज कर सकती है.

बता दें कि जब आप सड़क पर बाइक चला रहे होंगे तो यह बाइक खुद-ब-खुद जनरेटर की तरह काम करके अपनी बैटरी को फुल चार्ज करती जाएगी. इससे आपको बार-बार चार्जिंग स्टेशन ढूंढने या लंबी यात्रा के दौरान रुकने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं पड़ेगी. यह आविष्कार आने वाले समय में बाइकिंग की दुनिया को पूरी तरह बदलकर रख देगा. चलिए जानतें हैं इस धांसू बाइक के बारे में और भी जरूरी बातें.

बाइक में है EREV तकनीक

आपको बता दें कि इस अनोखी क्रूजर बाइक की सबसे बड़ी खूबी इसकी EREV तकनीक है. आमतौर पर इलेक्ट्रिक गाड़ियों में यह दिक्कत आती है कि लंबी दूरी तय करने के बाद उनकी बैटरी डिस्चार्ज हो जाती है और उन्हें घंटों चार्जिंग पर लगाना पड़ता है. लेकिन इस बाइक में एक छोटा आधुनिक इंजन दिया गया है जो सीधे तौर पर पहियों को पावर नहीं देता. बैटरी का काम लगातार चार्ज करते रहना होता है.

जब आप इस बाइक को शहर की सड़कों या लंबे हाईवे पर चला रहे होते हैं तो यह स्मार्ट सिस्टम खुद-ब-खुद समझ जाता है कि बैटरी को कब और कितनी पावर की जरूरत है. इसके चलते आपको सफर के बीच में बैटरी डाउन होने का डर कभी नहीं सताएगा. जिसके चलते आप बिना किसी दिक्कत के लंबा सफर तय कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Tata, Maruti, Hyundai की कारें हुईं सस्ती, मिल रहा बड़ा डिस्काउंट

बाइक में AI फीचर्स

जानकारी दें दे कि यह कोई आम बाइक नहीं है बल्कि इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बहुत ही गजब का इस्तेमाल किया गया है. बाइक का ऑन-बोर्ड कंप्यूटर हर सेकंड सड़क की स्थिति, आपकी ड्राइविंग स्टाइल और ट्रैफिक के हिसाब से खुद को ढालता रहता है. इसमें दिए गए स्मार्ट सेंसर रास्ते में आने वाले खतरों को पहले ही भांप लेते हैं और राइडर को समय रहते अलर्ट कर देते हैं.

जबकि इसका डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मोबाइल फोन की तरह पूरी तरह से कनेक्टेड रहता है. जिससे आपको नेविगेशन, वेदर अपडेट और बाइक की हेल्थ की जानकारी पलक झपकते मिल जाती है.

दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी

लुक भी है बेहद शानदार

जबकि डिजाइन के मामले में भी यह बाइक बेहद शानदार है. चेरी कंपनी ने इसका लुक पूरी तरह से एक भारी-भरकम और क्लासिक क्रूजर बाइक जैसा है रखा है. बाइक की बनावट ऐसी है कि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान आपकी पीठ या कंधों पर बिल्कुल जोर नहीं पड़ेगा और आप बेहद आराम से बैठ सकेंगे.

बाइक में आगे की तरफ चौड़े टायर, शानदार एलईडी हेडलाइट सेटअप और मस्कुलर फ्यूल टैंक दिया गया है जो इसे बेहद बोल्ड और अग्रेसिव लुक देता है. जबकि कंपनी ने इसके साथ एक एडवेंचर स्कूटर का कॉन्सेप्ट भी पेश किया है जो ऑफ-रोड शौकीनों को बहुत पसंद आने वाला है.

कब से मिलेगी यह बाइक?

आपको बता दें कि फिलहाल कंपनी ने इस शानदार बाइक को एक ग्लोबल शोकेस के दौरान दुनिया के सामने पेश किया है और इसके कमर्शियल प्रोडक्शन को लेकर तेजी से काम चल रहा है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस तरह की तकनीक आने वाले समय में इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट की पूरी तस्वीर बदल देगी. इसकी शुरुआती कीमत और भारत या अन्य देशों में लॉन्च होने की तारीख को लेकर अभी आधिकारिक मुहर लगना बाकी है. लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह बहुत जल्द बाजार में उतर सकती है.

यह भी पढ़ें: बड़ी SUV पर लाखों खर्च क्यों? छोटे परिवार के लिए ये कारें बेस्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *