Headlines

कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स


भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार, 27 अक्टूबर को खेला जाएगा. क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले दोनों टी20 में टीम इंडिया ने बाजी मारी. दोनों ही मैचों में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के जबड़े से जीत छीनी. अब तीसरा टी20 मैच न्यूजीलैंड की राजधानी में खेला जाएगा. अगर टीम इंडिया यह मैच जीत लेती है तो सीरीज उसके नाम हो जाएगी.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच मंगलवार, 27 अक्टूबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच की टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इस मैच की शुरुआत भी भारतीय समय के अनुसार, दोपहर साढ़े 12 बजे से होगी. वहीं मैच का टॉस दोपहर 12 बजे होगा. 

रोमांचक रहे पहले दोनों टी20 

पांच मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती दोनों मैच सांसें रोक देने वाले रहे. दोनों ही मैच क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल मैदान पर खेले गए. पहले टी20 में कीवी टीम ने 226 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे टीम इंडिया ने दो गेंद शेष रहते हासिल किया. वहीं दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड ने 181 रनों का टारगेट दिया. इस बार टीम इंडिया ने एक गेंद शेष रहते बाजी मारी. 

वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट 

यह स्टेडियम में ज्यादा बड़ा नहीं है. वहीं पिच की बात करें तो शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है. पिच पर अच्छा बाउंस रहता है, और नई गेंद स्विंग भी होती है. हालांकि, पुरानी गेंद से यहां रन बनाना आसान हो जाता है. ऐसे में तीसरा टी20 भी हाई स्कोरिंग हो सकता है. यहां टॉस जीतकर टीमें ज्यादातर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं, ताकि शुरुआती ओवरों की नमी और हवा का फायदा उठाया जा सके. इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना आसान देखा गया है.

टीवी टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स 

भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे टी20 मैचो को भी आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकेंगे. वहीं मोबाइल पर मैच सोनी लिव एप्प पर लाइव आएगा. दोनों ही जगह आप हिंदी और अंग्रेजी भाषा में कमेंट्री का लुत्फ उठा सकेंगे. इसके अलावा इस मैच का लाइव स्कोर और मुकाबले से जुड़ी सभी अपडेट्स आप abplive.com पर भी हासिल कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें- 

2 हार के बाद न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में किए बड़े बदलाव, मैट हेनरी पूरी सीरीज से बाहर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *