नई दिल्ली में मंगलवार (11 अगस्त) टीबी को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कर्नाटक और केरल के सांसदों की बैठक बुलाई है. बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा कर रहे हैं. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी इस बैठक में शामिल हैं. इस बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी समेत दोनों राज्यों के अधिकतर सांसद मौजूद हैं. साथ ही संसद के एक्सटेंशन बिल्डिंग में बैठक चल रही है.
पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ‘इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने टीबी मुक्त भारत अभियान पर केरल और कर्नाटक के सांसदों के साथ बातचीत भी की.’
हमने भारत से टीबी खत्म करने- प्रसार कम करने को उठाए कई कदम: जेपी नड्डा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने केरल और कर्नाटक के सांसदों के साथ टीबी मुक्त भारत अभियान पर बातचीत करते हुए कहा, ‘आप सभी को टीबी पर इस चर्चा के लिए आमंत्रित करना, मेरे लिए वास्तव में बहुत अच्छा अवसर है. जैसा कि हम सभी जानते हैं, कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमने टीबी मुक्त भारत अभियान नाम का एक कार्यक्रम शुरू किया है. इस पहल के तहत हमने भारत से टीबी को खत्म करने और उसके प्रसार को कम करने के लिए कई कदम उठाए हैं. हमने एक बहुत जोरदार अभियान शुरू किया है. इसके लिए हमारे सांसदों, विधायकों और अन्य जन प्रतिनिधियों को जागरूक करना जरूरी था.’
जेपी नड्डा समेत मौजूद सांसदों ने भारत को टीबी मुक्त बनाने के संकल्प दोहराया
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कर्नाटक और केरल के सांसदों के साथ टीबी मुक्त भारत के अभियान को गति देने के लिए चर्चा की. इस दौरान उन्होंने कर्नाटक और केरल के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों ने कर्नाटक, केरल समेत पूरे भारत को टीबी मुक्त बनाने के अपने संकल्प को दोहराया.
केंद्रीय मंत्री ने सांसदों को जिला कलेक्टरों और स्वास्थ्य केंद्रों के साथ मिलकर काम करने के लिए निगरानी के खास बिंदु बताई. सांसदों से इस दिशा में और अधिक सक्रिय भागीदारी की अपील की. नड्डा ने भारत के टीबी उन्मूलन रणनीति के मुख्य आदार के रूप में नए तरीकों से मरीजों की पहचान करने और मरीज केंद्रित देखभाल पर जोर दिया. इससे देश टीबी के अधिक बोझ वाले देशों की तुलना में बेहतर प्रगति कर सके. सांसदों ने अधिक जागरूकता फैलाने, अच्छी गुणवत्ता वाली सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए सहायक निगरानी करने और टीबी-मुक्त भारत के लिए समुदायों को ‘जन आंदोलन’ से जोड़ने का संकल्प लिया.
