Headlines

5 दिन में सुपरहिट हो गया था अनूप सोनी का ये शो, क्राइम पेट्रोल से पहले इसी ने बदली थी जिंदगी


बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन टीवी पर होस्ट के रूप में उतरने वाले हैं. दरअसल अब वो ‘क्राइम पेट्रोल’ शो की कमान संभालने जा रहे हैं. उनसे पहले ये शो मशहूर एक्टर अनूप सोनी होस्ट कर चुके हैं. इस शो ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय किया है. लेकिन, आपको बता दें कि इससे भी पहले अनूप को एक और बड़े शो ने लोकप्रियता दिलाई थी और ये शो सिर्फ 5 दिनों में ही सुपरहिट हो गया था.

आते ही छा गया था अनूप सोनी का ये शो

अनूप सोनी क्राइम पेट्रोल से पहले ‘बालिका वधू’ शो में काम करते थे. एक वक्त ऐसा था जब वो इन दोनों शो में नजर आते थे. क्राइम पेट्रोल की शुरुआत साल 2008 में और बालिका वधू की शुरुआत साल 2008 में हुई थी. अनूप ने बालिका वधु में आनंदी के ससुर का किरदार निभाया था. इस रोल में भी उन्हें काफी पसंद किया गया था.

ये भी पढ़ें: कभी नौकरी करती थीं जैकलीन फर्नांडीज, अब करोड़ों में हैं दौलत, अक्षय-सलमान संग दीं हिट फिल्में

बता दें कि बालिका वधू की शुरुआत जुलाई 2008 में हुई थी और ये भारतीय टीवी इतिहास के सबसे पॉपुलर शो में से एक है. अनूप ने ह्यूमन्स ऑफ़ इंडिया के साथ बातचीत में बताया था कि आखिर कैसे हषो को लेकर लोगों के बीच गजब की दीवानगी देखने को मिली थी. उन्होंने कहा था, ‘बालिका वधू सोमवार को लॉन्च हुआ था. ये पांच दिन का वीक शो था और ये शुक्रवार को सुपर डुपर हिट हो गया था. 

अनूप ही नहीं कई कलाकारों को मिली थी पहचान

बालिका वधू में एक्ट्रेस अविका गौर ने आनंदी के किरदार से अमिट पहचान बनाई. बाद में आनंदी का किरदार  दिवंगत एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी ने निभाया था और उन्हें भी इसने ख़ास पहचान दिलाई थी. जबकि जगदीश के किरदार में शशांक व्यास और सिद्धार्थ शुक्ला जैसे एक्टर्स भी काफी पॉपुलर हुए थे. इनके अलावा दादी सा के रोल में दर्शकों ने एक्ट्रेस सुरेख सीकरी को भी काफी पसंद किया था.

9 साल तक होस्ट किया था क्राइम पेट्रोल

साल 2008 से 2014 तक अनूप बालिका वधू से जुड़े रहे और साल 2010 से 2019 तक उन्होंने क्राइम पेट्रोल को हस्त किया था. अनूप वेब सीरीज ‘खाकी’ और ‘तांडव’ में भी काम कर चुके हैं. वहीं वो ‘सत्यमेव जयते 2’, ‘गंगाजल’, ‘फिजा’ और ‘अपहरण’ जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: जैकी श्रॉफ के पिता के लिए छोड़ा अपना घर, अंडरवर्ल्ड के लोगों को देते थे गालियां, जानें सुनील शेट्टी के दिलचस्प किस्से



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *