Headlines

TV Serial Spoilers: ‘अनुपमा’ में प्रांशी की हालत गंभीर, एक साल के लिए वसुधा छोड़ देगी देव का घर


टीवी सीरियल्स में आने वाले दिनों में कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं. ‘अनुपमा’, ‘वसुधा’, ‘तुम से तुम तक’, ‘गंगा माई की बेटियां’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की कहानी में जबरदस्त ड्रामा होने वाला है. कहीं रिश्तों में दरार आएगी तो कहीं छिपे राज सामने आएंगे. आइए जानते हैं आने वाले एपिसोड में क्या खास होने वाला है.

‘अनुपमा’
रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में अंश और प्रांशी के एक्सीडेंट के बाद कहानी में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा. अंश तो इस हादसे में बच जाएगा, लेकिन प्रांशी की हालत गंभीर है. परिवार उसकी स्थिति अंश से छिपाने की कोशिश करेगा, लेकिन अंश को कुछ गड़बड़ होने का शक हो जाएगा. वहीं, प्रांशी की हालत को देखते हुए वसुंधरा दोनों परिवारों को एक साथ आने के लिए कहेगी. पंडित की सलाह पर वो प्रांशी के लिए 24 घंटे की अखंड पूजा और जाप करवाने का फैसला करेगी.

‘वसुधा’
जी टीवी के शो ‘वसुधा’ के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा इमोशनल मोड़ आने वाला है. पंडित जी वसुधा को एक ऐसा उपाय बताते हैं, जिसे पूरा करने के लिए उसे अपनी पहचान छिपाकर पूरे एक साल तक गांव में रहना होगा. उसे वहां स्थित पुराने महादेव मंदिर में रोजाना जलाभिषेक भी करना होगा. परिवार की भलाई के लिए वसुधा ये मुश्किल फैसला लेती है और देव को बिना बताए घर छोड़ देगी. वसुधा के अचानक गायब होने से देव परेशान और गुस्से में आ जाता है. उसे शक होता है कि उसकी मां चंद्रिका की वजह से वसुधा ने घर छोड़ा है, इसलिए वो उसके सामने कई सवाल खड़े करता है. 

‘तुम से तुम तक’
टीवी शो ‘तुम से तुम तक’ के अपकमिंग एपिसोड में अनु और आर्यवर्धन के बीच राजनंदिनी के अतीत को लेकर बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा. अनु को सपनों में राजनंदिनी का नाम सुनाई दे रहा है और उसने आर्य को भी नींद में उनका नाम लेते सुना है. अब वो आर्य से राजनंदिनी की तस्वीर दिखाने की जिद्द करेगी, लेकिन अनु की बात सुनकर आर्य अपना आपा खो देगा और उसे साफ मना कर देगा. दूसरी ओर, अनु को धीरे-धीरे महसूस होने लगा है कि आर्य उससे कुछ छिपा रहा है. वहीं, मीरा और मानसी की अनु को डराकर घर से निकालने की साजिश का राज भी खुल चुका है.

ये भी पढ़ें:-OTT Release This Week: ‘कॉकटेल 2’ से ‘भारत भाग्य विधाता’ तक, इस वीक ओटीटी पर रिलीज हो रही 12 धमाकेदार फिल्में-सीरीज

‘गंगा माई की बेटियां’
जी टीवी के लोकप्रिय शो ‘गंगा माई की बेटियां’ के आने वाले एपिसोड में पूर्वी की साजिश का सच सामने आने से घर का माहौल बिगड़ जाएगा. सिद्दू को पता चल जाएगा कि पूर्वी ने उसकी खीर में दालचीनी मिलाकर उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी. सच्चाई सामने आने के बाद सिद्दू पूर्वी से जवाब मांगेगा. वहीं, सोनी को कॉलेज से निकाले जाने के खिलाफ स्नेहा चुप नहीं बैठेगी. वो सोनी को इंसाफ दिलाने के लिए विरोध प्रदर्शन करेगी और उसके हक की लड़ाई लड़ती नजर आएगी. स्नेहा के इस कदम से परिवार में भी विवाद बढ़ेगा. दुर्गावती स्नेहा पर भड़क जाएगी. 

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’
स्मृ‍ति ईरानी के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के अपकमिंग एपिसोड में समैरा के घर से भागने के बाद तुलसी पर आरोपों की बौछार होगी. करण गुस्से में तुलसी को समैरा के घर छोड़कर जाने का जिम्मेदार ठहराएगा. वहीं, तुलसी मिहिर की तलाश जारी रखेगी, लेकिन करण उसे मिहिर से मिलने से रोकने की ठान चुका है. दूसरी तरफ, शांति निकेतन में तृप्ति की एंट्री कहानी को नया मोड़ देगी. वो सिड और समैरा के साथ विरानी हाउस पहुंचेगी, जिसे देखकर करण समेत पूरा परिवार हैरान रह जाएगा.

ये भी पढ़ें:-DC Box office: ‘स्पाइडर मैन’ के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *