राजधानी दिल्ली के दिल्ली कैंट थाना इलाके में मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसे में 48 साल की महिला की मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ, जब महिला अपने घर जा रही थी. इसी दौरान तेज रफ्तार BMW कार ने उसे टक्कर मार दी. हादसे के बाद महिला को तुरंत डीडीयू अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतका की पहचान जयवंती के रूप में हुई है. वो ईस्ट महरम नगर की रहने वाली थी और दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड में सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करती थी. पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: 15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
PCR कॉल से मिली सूचना
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार करीब 12 बजे हादसे की सूचना PCR कॉल के जरिए दिल्ली कैंट थाने को मिली थी. पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक घायल महिला को अस्पताल ले जाया जा चुका था. पुलिस ने BMW कार के चालक दीपक को गिरफ्तार कर लिया है. 38 साल का दीपक मंडोली के प्रताप नगर का रहने वाला है और पिछले करीब छह महीने से ड्राइवर का काम कर रहा है.
एयरपोर्ट से लौटते वक्त हुआ हादसा
पूछताछ में सामने आया कि वो एयरपोर्ट से लौट रहा था और हादसे के वक्त कार में अकेला था. जयवंती के पति की पहले ही मौत हो चुकी है. उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है. सभी की शादी हो चुकी है. उसका बेटा एंबुलेंस चलता है. हादसे के वक्त जयवंती अपने घर जा रही थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच की जा रही है.
शुरुआती जांच में पुलिस के मुताबिक दीपक एक ड्राई फ्रूट व्यापारी की गाड़ी का ड्राइवर है, सुबह वो अपने मालिक की बेटी को छोड़ने दिल्ली एयरपोर्ट के पास आया था जहां मालिक के बेटी इंटर्नशिप कर रही है और वहां से मेहराम नगर शिवरात्रि की पूजा करने के लिए एक मंदिर मे गया था. पूजा करने के बाद वो वापस दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ जा रहा था. इस दौरान मेहराम नगर पुलिस कॉलोनी से थोड़ा दूर उसने जयवंती को टक्कर मार दी. जिस वक्त उसने फिलहाल पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने के मामले में आरोपियों गिरफ्तार किया है अब पूरे मामले की जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें: चाइनीज मांझे पर दिल्ली पुलिस सख्त, होगी 5 साल की जेल या 1 लाख का जुर्माना
