Headlines

श्रेया कालरा को लेकर बायस्ड थीं फराह खान? ‘लॉक अप 2’ के बाद होस्ट ने बताई पूरी सच्चाई


रियलिटी शो लॉक अप 2 खत्म हो चुका है. इस शो को फराह खान और रितेश देशमुख ने होस्ट किया था. वहीं, फराह खान पर काफी लोग ये इल्ज़ाम लगा रहे थे कि वो श्रेया कालरा को लेकर बायस्ड हैं. सोशल मीडिया पर फराह खान को काफी ट्रोल किया गया था की फराह खान बायस्ड होस्ट हैं, अब लॉक अप खत्म होने के बाद फराह खान ने इस पर रिएक्ट किया है. 

श्रेया कालरा को लेकर बायस्ड थीं फराह खान? 
दरअसल, हाल ही में फराह खान श्रेया कालरा के घर गईं, इस दौरान उन्होंने इस पर खुलकर बात की. फराह ने अपने यूट्यूब चैनल व्लॉग शेयर किया है, जिसमें फराह खान ने श्रेया कालरा को कहा कि क्या मैं कभी तुम्हें लॉक अप से पहले जानती थी या हम कभी पहले मिल चुके हैं इसपर श्रेया ने कहा बिल्कुल भी नहीं.

वहीं आगे फराह खान ने बताया की जब श्रेया कालरा शो में आईं तब श्रेया को नहीं जानती थी.  दो हफ्तों बाद पता चला कि श्रेया कालरा और उनकी यूट्यूब कंपनी एक ही है. और जो कंपनी हैंडल करती है उसमें 70 कंटेंट क्रिएटर हैं. उससे पहले कभी फराह खान श्रेया की नहीं जानती थीं. फराह खान के अलावा श्रेया कालरा ने भी बताया कि बायस्ड कैसे हो सकते हो सबसे ज़्यादा बैंड तो आपने मेरी बजाई है.

ये भी पढ़ेंः मुसलमान से शादी करके मोटी-भद्दी हो गई? ट्रोलिंग पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- सेक्सी लड़कियां देखनी है तो…

फराह खान ये बात श्रेया कालरा के घर कही है. फराह जब श्रेया के घर गईं तो खाली हाथ नहीं गईं बल्कि ढेर सारे तोहफे लेकर पहुंची. फराह खान और श्रेया कालरा ने जहां अपनी अपनी राय रखी वहीं एक और पॉइंट पर श्रेया कालरा ने अपने सोशल मीडिया पर लाइव सेशन में कहा था कि शो लॉक अप स्क्रिप्टेड नहीं था.क्यूंकि लोग ये भी कह रहे है ‘लॉक अप’ स्क्रिप्टेड शो है.

बता दें, लॉकअप 2 का ग्रैंड फिनाले 5 अगस्त हो हुआ, जहां श्रेया कालरा  ने शिवांगी जोशी को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की. उन्हें 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी भी मिली है.

ये भी पढ़ेंः ‘मुझे प्यार और वफादारी पसंद है…’, एक्स-हसबैंड मोहसि की शादी की तस्वीरों के बीच उर्मिला मातोंडकर ने कर दी ऐसी पोस्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *