कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बुधवार (12 अगस्त, 2026) को एक बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि इंस्टाग्राम पर बहुत सारे लोग ये कमेंट कर रहे थे कि जंतर मंतर का सीजन-2 कब शुरू होगा, तो मैं उन्हें बता रहा हूं कि जंतर मंतर का सीजन-2 बहुत ही जल्द शुरू होने जा रहा है.
भाजपा पर अभिजीत दीपके ने क्या लगाया आरोप?
सीजेपी चीफ अभिजीत दीपके ने बुधवार (12 अगस्त, 2026) को मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी अगली रणनीति को लेकर बड़ा ऐलान किया है. इसके साथ ही, उन्होंने दिल्ली में अपने वॉलंटियर्स के साथ होने वाली मीटिंग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर समस्याएं पैदा करने का आरोप लगाया है.
उन्होंने कहा, ‘आज बुधवार (12 अगस्त, 2026) को दिल्ली में हमारी वॉलंटियर्स की मीटिंग होनी थी. यह हमारी एक इंडोर मीटिंग होने वाली थी. इसके लिए हम एक हॉल ढूंढ रहे थे. हमलोग कई जगहों पर गए, लेकिन कोई भी हमें किराये पर हॉल नहीं दे रहा था. सब कहते रहे कि ऊपर से प्रेशर है, हम कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) वालों को हॉल नहीं दे सकते हैं.’
बीजेपी की तरफ से लोगों का डराया-धमकाया जा रहा- दीपके
दीपके ने कहा, ‘हम 10 से ज्यादा जगहों पर हॉल ढूंढते हुए गए, लेकिन सभी जगह से हमें एक ही बात सुनने के लिए मिली कि हम कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) वालों को किराये पर हॉल नहीं दे सकते हैं. क्योंकि अगर सीजेपी वालों को हॉल दे देंगे, तो हमारे लिए तकलीक हो जाएगी. हमें ऊपर से धमकियां मिल रही हैं.’
उन्होंने कहा, ‘हमने बड़ी मुश्किल से यह हॉल हासिल किया था. हमारे पास इसकी रसीद भी है, लेकिन आज बुधवार (12 अगस्त, 2026) को सुबह मालिकों को धमकियां मिलीं. उनसे कहा गया कि अगर उन्होंने CJP की मीटिंग यहां होने दी, तो उन्हें उल्टा लटका दिया जाएगा, तो इस तरह से लोगों को डराया जा रहा है, धमकाया जा रहा है और हमें मीटिंग करने से रोका जा रहा है और यह सब भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तरफ से करवाया जा रहा है.’
उन्होंने आगे कहा, ‘बीजेपी के लोग सभी को डरा-धमका रहे हैं कि अगर कोई सीजेपी वालों को मीटिंग के लिए जगह दे देगा, तो उनको उल्टा लटकाया जाएगा और इस तरह का माहौल वो पूरे देश में बना रहे हैं. उनके काम और बातें साफ दिखाती हैं कि वे देश के युवाओं से डरते हैं. अगर उन्हें लगता है कि ऐसी छोटी-मोटी हरकतों से हम डर जाएंगे, तो वे बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं.’
#WATCH | Delhi | Cockroach Janta Party (CJP) Founder Abhijeet Dipke says, “We were scheduled to hold our volunteers’ meet in Delhi today… We were looking for a hall, but no one would rent us one. Everyone kept saying there was pressure from above… We had managed to secure… pic.twitter.com/48OnCdwEdn
— ANI (@ANI) August 12, 2026
सीजेपी का दिल्ली पुलिस पर भी हमला
वहीं, CJP के नेशनल स्पोक्सपर्सन आशुतोष रांका ने कहा, ‘दिल्ली पुलिस इस बारे में क्या कर रही है. क्या दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से खत्म हो गया है? क्या दिल्ली पुलिस सिर्फ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए काम कर रही है? दिल्ली पुलिस के लिए सवाल यह है कि क्या वह दिल्ली के लोगों के लिए काम करेगी या सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के लिए ही काम करेगी.’
यह भी पढ़ेंः पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
