- गाड़ी खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर हटकर, तुरंत हेल्पलाइन बुलाएं।
Expressway Traffic Rule: अगर आप एक्सप्रेसवे पर सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. अक्सर कुछ लोग सफर के दौरान पानी पीने या फिर मोबाइल पर बात करने के लिए कुछ देर गाड़ी मुख्य लेन पर रोक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा करने पर आपके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है? इतना ही नहीं, बल्कि चालान तक काटा जा सकता है.
एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार में गाड़ी चलती हैं, ऐसे में अगर कोई वाहन चालक बिना किसी जरूरी वजह से गाड़ी खड़ी करता है तो ये सुरक्षित नहीं माना जाएगा. अगर किसी जरूरी कारण के भी गाड़ी खड़ी की गई है तो उसके लिए भी सुरक्षा नियमों का पालन करना महत्वपूर्ण होगा.
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
एक्सप्रेसवे पर गाड़ी खड़ी करने से बचें
अगर एक्सप्रेसवे पर आपका आना-जाना लगा रहता है तो एक बात का ध्यान रखें. एक्सप्रेसवे के मुख्य कैरिजवे या ऐसे शोल्डर जहां पर गाड़ी रुकना मना है तो वहां पर गाड़ी खड़ी करने से बचे. आपके ऐसे करने से दूसरे वाहनों को आने-जाने में दिक्कत हो सकती है.
सीसीटीवी कैमरे से की जाती है निगरानी
अगर कोई वाहन चालक एक्सप्रेसवे पर ये सोचकर गाड़ी रोकता है कि वहां पर उसे कोई देख नहीं रहा है तो असल में ऐसा नहीं है. एक्सप्रेसवे पर एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ATMS) CCTV लगे होते हैं. इससे खड़ी गाड़ियों की पहचान आसानी से की जा सकती है और आपके खिलाफ ई-चालान भी काटा जा सकता है.
नियम तोड़ने पर कितना लगेगा जुर्माना?
कोई वाहन चालक एक्सप्रेसवे पर गलत जगह गाड़ी खाड़ी करता है तो उसपर जगह और नियम के हिसाब से अलग-अलग जुर्माना लगाया जा सकता है. कुछ मामलों में यह जुर्माना 500 रुपये से लेकर 20 हजार तक हो सकता है.
Solar Panel: धूप तेज है फिर भी सोलर पैनल कम बिजली बना रहा? वजह जानें
गाड़ी खराब हो जाए तो क्या करें?
अगर गाड़ी का टायर पंचर हो जाता है या फिर कोई भी खराबी आ जाती है तो सबसे पहले गाड़ी को मुख्य लेन से हटाने की कोशिश करें. किसी सुरक्षित स्थान पर ले जाएं.
- सबसे पहले हजार्ड लाइट ऑन कर दें, ताकि पीछे से आ रही गाड़ियों को पता चल सके.
- इसके अलावा अपनी गाड़ी के पीछे वार्निंग ट्रांयगल लगाएं.
- गाड़ी के साथ खुद भी सुरक्षित जगह पर रहें.
- जितना जल्दी हो सके, वाहन को हटाने की कोशिश करें.
- साथ ही आप इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 1033 पर संपर्क कर सकते हैं.
